फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: स्वयं सत्यापित करनी होगी प्रॉपर्टी आईडी, गृहकर में मिलेगी 15 फीसदी छूट

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। प्रॉपर्टी मालिकों को अब प्रॉपर्टी आईडी को खुद पोर्टल पर जाकर सत्यापित करना जरूरी है। लेकिन प्रॉपर्टी मालिक इसको लेकर गंभीर नहीं है। शहर फतेहाबाद में सिर्फ 1716 प्रॉपर्टी मालिकों ने ही सत्यापित की है। जबकि शहर में 27 हजार प्रॉपर्टी मालिक हैं। अगर स्वयं सत्यापित करते हैं तो नगर निकाय ने 15 फीसदी की गृहकर पर छूट दी है। प्रॉपर्टी मालिकों तक नगर निकाय के इन निर्देशों को पहुंचाने के लिए नगर परिषद शहर में मुनादी करवाएगी और इसकी जानकारी देगा। भूना में सिर्फ 138 प्रॉपर्टी मालिकों ने ही डाटा को सत्यापित किया है। वहीं प्रॉपर्टी आईडी में त्रुटियों को दूर करने के लिए नगर परिषद में जून और जुलाई माह में स्पेशल कैंप लग चुके हैं। अब नगर निकाय समीक्षा कर रहा है कि कितने मालिकों की प्रॉपर्टी आईडी अभी तक ठीक नहीं हुई है। इसलिए स्वयं सत्यापित डाटा पोर्टल पर मांगा गया है। बता दें कि प्रॉपर्टी आईडी को लेकर याशी कंपनी ने सर्वे किया था और पिछले साल प्री असेसमेंट नोटिस दिए थे। इसके बाद करीब ढाई हजार प्रॉपर्टी आईडी में शुरूआत में ही त्रुटियों को लेकर आपत्तियां जारी हो गई थीं।
विज्ञापन


जिले के इन शहरों में ये प्रॉपर्टी आईडी हुईं सत्यापित
शहर सत्यापित प्रॉपर्टी
फतेहाबाद 1716
रतिया 568
टोहाना 1236
भूना 138
जाखल 175
कोट
प्रॉपर्टी मालिकों को पोर्टल पर जाकर खुद अपने प्रॉपर्टी डाटा को सत्यापित करना होगा। अगर प्रॉपर्टी मालिक खुद सत्यापित करता है तो उसे गृहकर में 15 फीसदी की छूट दी गई है। सत्यापित करना प्रत्येक प्रॉपर्टी मालिक के लिए जरूरी है। इसको लेकर मुनादी करवाई जाएगी।
विज्ञापन

-ऋषिकेश चौधरी, ईओ नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें