फतेहाबाद में कोरोना से बचाव का टीका लगवाते पात्र।
- फोटो : Fatehabad
कोरोना की तीसरी लहर के खतरे की आशंका है लेकिन शिक्षक कोरोनारोधी वैक्सीन लगवाने को तैयार नहीं है। सरकारी स्कूलों के 55 फीसदी शिक्षकों और स्टाफ ने टीकाकरण करवाया है। 45 फीसदी शिक्षक ऐसे हैं जिन्होंने अभी तक टीका नहीं लगवाया है। निजी स्कूल भी शिक्षकों के कोरोना टीकाकरण की रिपोर्ट नहीं दे रहे हैं। शिक्षा विभाग ने निजी स्कूलों से कोरोना टीकाकरण की रिपोर्ट मांगी है।
खंड शिक्षा अधिकारियों को निजी स्कूलों से भी शिक्षकों के पहली और दूसरी डोज की रिपोर्ट लेकर लेकर निदेशालय में भेजने के आदेश दिए गए हैं। 100 फीसदी टीकाकरण को लेकर शिक्षा विभाग ने मंगलवार को सीएचसी और पीएचसी के इंचार्ज की सूची जारी की है। स्कूलों को स्वास्थ्य केंद्रों के इंचार्ज से संपर्क करके स्पेशल शिविर लगवाने होंगे।
सरकारी स्कूलों में हुआ टीकाकरण
स्कूलों ने दी रिपोर्ट : 613
शिक्षक व अन्य स्टाफ : 4902
पहली डोज लगवाई : 1844
दोनों डोज लगवाई : 828
भट्टू में 90 फीसदी शिक्षकों ने लगवाया टीका
शिक्षा विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक भट्टू खंड में अब तक 90 फीसदी शिक्षक टीका लगवा चुके हैं। यहां पर 717 शिक्षक हैं। इसमें 421 ने पहली डोज और 225 ने दोनों डोज लगवा ली है। 71 शिक्षक व स्टाफ ऐसा है जिन्होंने अभी तक टीकाकरण नहीं करवाया है।
मंगलवार को हुआ टीकाकरण
पात्र टीकाकरण
स्वास्थ्यकर्मी 0
फ्रंटलाइन वर्कर्स 0
60 साल से ऊपर 711
45 से 59 साल 1717
18 से 44 साल 4262
कोट
सरकारी और निजी स्कूलों के शिक्षकों के लिए टीकाकरण शिविर लगाए जाएंगे। इसको लेकर अस्पताल इंचार्ज की सूची जारी कर दी है। स्कूल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र के इंचार्ज से संपर्क करके शिविर लगवा सकते है। बीईओ को भी निजी स्कूलों से टीकाकरण की रिपोर्ट लेने के आदेश दिए गए हैं।
- दयानंद सिहाग, जिला शिक्षा अधिकारी।