फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में गर्भवती ने लैब तकनीशियन पर लगाए रिपोर्ट न देने के आरोप

विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में लैब के बाहर लगी भीड़। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल की लैब में मंगलवार को हंगामा हो गया। गर्भवती ने लैब तकनीशियन पर रिपोर्ट न देने और गाली-गलौज करने के आरोप लगाए हैं। महिला ने आरोप लगाए कि यहां तैनात एक एलटी ने उसके साथ गाली-गलौज किया और रिपोर्ट के लिए चक्कर कटवाए। महिला ने मामले को लेकर महिला थाना में शिकायत दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव भिरड़ाना निवासी एक गर्भवती ने आरोप लगाया कि वह आठ माह की गर्भवती है और टेस्ट करवाने के लिए नागरिक अस्पताल में आई थी। टेस्ट करवाने के लिए वह लाइन में लग गई। लेकिन उक्त एलटी अपने निजी लोगों के पहले टेस्ट करता रहा, जब उसने विरोध किया तो उसने गाली-गलौज किया। आरोप है कि जांच के बाद उसकी रिपोर्ट नहीं दी गई और मंगलवार बुलाया गया। मंगलवार सुबह जब वह गई तो उक्त एलटी ने उसकी बेईज्जती की और रिपोर्ट के लिए जानबूझकर चक्कर कटवाए। वहीं इस मामले में अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश चौधरी का कहना है कि उनके पास इस संबंध में शिकायत नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें