फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार वोट वाले मुस्लिम परिवार की महिला बनीं ब्लॉक समिति सदस्य

Sat, 30 Jan 2016 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला टोहाना (फतेहाबाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव हंसेवाला के ग्रामीणों ने गांव के एकमात्र मुस्लिम परिवार को एकमत से ब्लॉक समिति सदस्य का विजेता बनाकर नई मिसाल पेश की है। हंसेवाला में चार मतदाताओं का एकमात्र मुस्लिम परिवार रहता है। ग्रामीणों ने उसे ब्लॉक समिति सदस्य के लिए चुनाव मैदान में उतारा और वह 474 वोटों से विजयी हुई।
विज्ञापन


गांव ने मुस्लिम महिला को उतारा था मैदान में
चुनाव  में ब्लॉक समिति की सीट महिला रिजर्व होने पर ग्रामीणों ने एकमत होकर गांव में रह रहे एकमात्र मुस्लिम परिवार सदस्य कर्मदीन की पत्नी मोनिका को चुनाव मैदान में उतारा। वार्ड के तहत आने वाले गांव हंसेवाला तथा सनियाना में कुल 2761 वोट पोल हुए, जिसमें मोनिका ने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 474 वोटों से हरा दिया

क्या कहती हैं ब्लॉक समिति सदस्य
नवनियुक्त ब्लॉक समिति सदस्य मोनिका व उसके पति कर्मदीन ने बताया कि गांव में उनके मात्र चार ही मत वाला एक छोटा सा परिवार है। इसके बावजूद पूरे गांव में उन्हें सर आंखों पर बिठाकर जो सम्मान दिया है वे उसे कभी नहीं भुला सकते। गांव वालों ने न केवल उन्हें एकमत से जीत दिलाई, बल्कि उन्हें कुछ खर्च भी नहीं करने दिया। ब्लॉक का विकास करवाना व समस्याओं का हल करना ही उनका एकमात्र लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें