फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफेदे पर छंटाई कर रहा किशोर 20 फीट से गिरा, कूल्हे के आर-पार हुई टहनी

Sat, 30 Jan 2016 11:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव लठेरा में शुक्रवार शाम को खेत में 20 फुट ऊंचे सफेदे के पेड़ पर चढ़कर टहनी काटते हुए एक किशोर पेड़ से नीचे गिर गया और 10 फुट नीचे पेड़ की टहनियों में आ गिरा।
विज्ञापन


ऊपर से गिरे किशोर के कूल्हे से करीब चार इंच मोटी टहनी आर-पार हो गई। आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों ने टहनी को काटकर किशोर को नीचे उतारा और फतेहाबाद के अस्पताल दाखिल कराया। यहां डाक्टरों ने करीब डेढ़ घंटे ऑपरेशन के बाद टहनी को निकाला। किशोर अभी अस्पताल में दाखिल है और हालत स्थिर बताई गई है।

जानकारी के अनुसार, पंजाब बॉर्डर के पास गांव लठेरा में 17 वर्षीय शमशेर पुत्र सुरजीत खेत में शुक्रवार शाम को सफेदे के पेड़ की छंटाई कर रहा था। नीचे की टहनियां काटने के बाद शमशेर करीब 20 फुट ऊपर की टहनियां काटने लगा। इस दौरान शमशेर का संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे की ओर गिरा।
विज्ञापन


गिरते वक्त शमशेर के पिछवाड़े से करीब 4 से 5 इंच मोटी टहनी आर-पार हो गई और सुरजीत उसी के बीच में फंस गया। आसपास के खेत में काम कर रहे किसान मौके पर पहुंचे। लोगों तक सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में लोग वहां एकत्र हो गए।

लगभग 20 मिनट बाद ग्रामीण कूल्हे से आरपार हुई टहनी के निचले सिरे को काटकर शमशेर को फतेहाबाद के सिविल अस्पताल में पहुंचे। जहां पर मौजूद मेडिकल अफसर ने ओर्थो डॉ. पवन को सूचना दी। डॉ. पवन ने टीम के साथ मिलकर करीब डेढ़ घंटे ऑपरेशन के बाद किशोर की जान बचाई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें