फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़की के लापता होने के शक में पुलिसकर्मी को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। गांव एमपी रोही में एक पुलिसकर्मी की गांव के की कुछ लोगों ने पिटाई कर दी। आरोप है कि परिवार की एक लड़की गायब है और लड़की के लापता होने के पीछे परिवार पुलिसकर्मी का भूमिका मान रहा है। इसको लेकर यह मारपीट हुई। फिलहाल घायल हुए पुलिसकर्मी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है और पुलिस को मामले की सूचना दी गई है।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में भर्ती गांव एमपी रोही निवासी कृष्ण कुमार ने बताया कि वह हरियाणा पुलिस में एएसआई है और फिलहाल सिरसा जिला में उसकी तैनाती है। कृष्ण के अनुसार शनिवार को वह अपने खेत में जा रहा था और इस दौरान रास्ते में उसके गांव के ही तीन लोगों ने उसे रंजिश के चलते रोक लिया और उसके साथ मारपीट की। कृष्ण के मुताबिक जिन लोगों ने उस पर हमला किया उनके परिवार की एक लड़की कुछ समय से लापता है और जानकारी है कि उस लड़की ने प्रेम विवाह कर लिया। घायल पुलिसकर्मी ने बताया कि हमला करने वाले परिवार के लोग लड़की के लापता होने को लेकर मुझ पर शक करते हैं, जबकि ऐसा कुछ नहीं है। लेकिन शनिवार को इसी रंजिश के चलते उसका रास्ता रोकर उसे पीटा गया। फिलहाल मामले की शिकायत पुलिस को दी गई है।
कोट
गांव एमपी रोही में पुलिसकर्मी से मारपीट का मामला संज्ञान में आया है। पूरे मामले की जानकारी ली जा रही है और घायल पुलिसकर्मी के बयान दर्ज करके मामले में नियमानुसार उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जगजीत सिंह, एसएचओ, सदर फतेहाबाद थाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें