फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: कराटे खेल प्रमाणपत्र जारी करने वाले एसोसिएशन को भी जांच में शामिल करेगी पुलिस

Wed, 06 Nov 2024 02:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। फर्जी खेल ग्रेडेशन प्रमाणपत्र जारी करने के मामले में रिमांड पर लिए गए तत्कालीन जिला खेल अधिकारी राजेंद्र बेरवाल से पुलिस टीम ने मंगलवार को पूछताछ की। रिमांड खत्म होने के बाद बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। इस मामले में पुलिस आरोपी एसोसिएशन के प्रधान और सचिव को भी जांच में शामिल करेगी।
विज्ञापन




हालांकि दोनों की तरफ से पुलिस टीम को ऑनलाइन जवाब दिया जा चुका है। फिलहाल दोनों ही विदेश में हैं। वहां से आने के बाद टीम फिजिकल तौर पर जांच में शामिल करेगी। इसके बाद ही एसोसिएशन के बारे में स्पष्ट हो पाएगा कि मामले से कोई लेना-देना था या नहीं।

सीएम फ्लाइंग की शिकायत पर 21 अप्रैल 2023 को यह मामला दर्ज किया गया था। शिकायत के अनुसार राहुल कुमार निवासी बनावाली, मक्खन निवासी ढांड और महावीर सिंह निवासी बनावाली ने एक कराटे एसोसिएशन के अध्यक्ष और सचिव से फर्जी कराटे खेल प्रमाणपत्र बनवाकर अपने विभागों में जमा करवाकर नौकरी पाई। राजेंद्र बेरवाल तत्कालीन जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी ने बिना जांच करवाए कराटे खेल ग्रेडेशन प्रमाणपत्र जारी कर दिए।
विज्ञापन




आरोपी राहुल कुमार, मक्खन सिंह, महावीर ने कराटे एसोसिएशन ऑफ चंडीगढ़ के अध्यक्ष शिव के. पांचाल और सचिव अशोक कुमार से फर्जी कराटे खेल प्रमाणपत्र बनवा कर तत्कालीन जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी राजेंद्र बेरवाल से कराटे खेल ग्रेडेशन प्रमाणपत्र जारी करवा लिया था। इसी मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया था।

इस मामले में पुलिस ने तत्कालीन जिला खेल अधिकारी राजेंद्र बेरवाल और आरोपी ढांड निवासी मक्खन सिंह, बनावाली निवासी महावीर और बोदीवाली निवासी राहुल को गिरफ्तार किया है। आरोपी राजेंद्र बेरवाल को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। जिसे बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें