फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: एसडीएम ने एजेंसियों को दिए धान खरीद बढ़ाने के निर्देश

Wed, 06 Nov 2024 02:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
रतिया में बैठक कर निर्देश देते एसडीएम जगदीश चंद्र। 
विज्ञापन
रतिया। एसडीएम जगदीश चंद्र ने अपने कार्यालय में धान खरीद एजेंसियों के अधिकारियों की बैठक लेकर खरीद कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि खरीद एजेंसियां उठान कार्य में तेजी लाएं। किसानों की फसल तुरंत खरीद कर जल्द भुगतान करें ताकि किसानों को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन

एसडीएम ने मार्केट कमेटी अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंडी में किसानों को गेट पास को लेकर कोई परेशानी नहीं आनी चाहिए। गेट पास कटने के बाद जो धान मंडी में आए, उसकी एंट्री रजिस्टर में दर्ज की जाए और फिर उस धान की विधिवत बोली कराई जाए। बैठक में हैफेड मैनेजर अनीता राठी, मार्केट कमेटी सचिव नरेंद्र कुंडू, वेयरहाउस मैनेजर सोमबीर, एएफएसओ निर्मल कांता आदि मौजूद रहे।

हैप्पी कार्ड बांटने के लिए गांव स्तर पर विशेष शिविर लगाने का फैसला
फतेहाबाद। जिले के लाभार्थियों को हैप्पी कार्ड योजना का जल्द से जल्द फायदा मिल सके, इसके लिए रोडवेज ने गांव स्तर पर विशेष शिविर लगाने का फैसला लिया है। इससे पहले कर्मचारियों को प्रत्येक गांव के हैप्पी कार्ड की छंटनी करने के आदेश दिए गए हैं। रोडवेज की ओर से विधानसभा चुनावों से पहले गांव-गांव जाकर लाभार्थियों को हैप्पी कार्ड बांटे जा रहे थे। हैप्पी कार्ड के वितरण के लिए बस स्टैंड परिसर में अधिकारियों की एक बैठक हुई। इसमें गांव स्तर पर कार्ड बांटने के लिए शिविर लगाने संबंधित चर्चा करते हुए कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। रोडवेज के पास कुल 38,888 से ज्यादा हैप्पी कार्ड वितरण के लिए बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें