फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार गांवों में बारिश के पानी की निकासी के लिए बिछेगी पाइप लाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले के सेम ग्रस्त एरिया में मानसून के सीजन में जलभराव होने से अब किसानों की फसल खराब नहीं होगी। सिंचाई विभाग जिले के गांव बड़ोपल, कुम्हारिया, काजलहेड़ी और शेखुपुर दड़ौली में कृषि भूमि से पानी निकासी के लिए पाइप लाइन डालेगा। चारों गांवों के रकबे में डलने वाली इन पाइप लाइन पर दो करोड़ 90 लाख रुपये खर्च होंगे। मंगलवार को गांव बड़ोपल व शेखुपुर दड़ौली में पाइपलाइन कार्य का शिलान्यास किया गया।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के एसई ओपी बिश्नोई ने बताया कि सेम ग्रस्त इस क्षेत्र में बारिश के समय जलभराव होने तथा निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण किसानों की फसल खराब होती थी। इस पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जिले के कुल आठ गांवों में 23 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की है, ताकि किसानों की फसल खराब न हो। एसई ओपी बिश्नोई ने बताया कि गांव बड़ोपल, कुम्हारिया व काजलहेड़ी के इस संयुक्त प्रोजेक्ट पर एक करोड़ 64 लाख, जबकि शेखुपुर दड़ौली में एक करोड़ 26 लाख रुपये खर्च होंगे। काम शुरू हो चुका है तथा उनका प्रयास रहेगा कि इसे तय समय सीमा में पूरा करवाया जाए, ताकि किसानों को इसकी सुविधा जल्दी मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें