फतेहाबाद। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में पहली मेरिट सूची में सीट अलॉट होने के बावजूद दाखिला न लेने पर विद्यार्थी को जुर्माना देना होगा। अगर विद्यार्थी दूसरी काउंसिलिंग में दाखिला लेता है तो उसे 500 रुपये तक जुर्माना भरना होगा।
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में पहली मेरिट सूची में शामिल 40 फीसदी विद्यार्थियों ने दाखिला नहीं लिया है। अगर वह दाखिला को लेकर दूसरी काउंसिलिंग में भाग लेते हैं तो छात्र को 500 रुपये तथा छात्रा को 250 रुपये जुर्माना देना होगा। 22 अक्तूबर को विभाग दूसरी मेरिट सूची जारी करेगा। आवेदन के दौरान विद्यार्थियों ने दाखिले को लेकर ट्रेड के 15 विकल्प भरे थे। पहली सूची में मनपसंद ट्रेड न मिलने पर विद्यार्थियों ने दाखिला नहीं लिया। अब विद्यार्थी दूसरी मेरिट सूची का इंतजार कर रहे है ताकि उन्हें पसंद की ट्रेड मिल सके। लेकिन इसके लिए विद्यार्थियों को जुर्माना भरना होगा।
जिले में आईटीआई की स्थिति
आईटीआई यूनिट कुल सीटें
सरकारी 92 1968
निजी 196 5205
आईटीआई में दाखिले के लिए ये जारी हुआ शेड्यूल
शेड्यूल दिन
दूसरी मेरिट सूची जारी 22 अक्तूबर
फीजिकल वेरिफिकेशन 22 से 24 अक्तूबर
फीस जमा 22 से 26 अक्तूबर
खाली सीटों की सूची जारी 28 अक्तूबर
तीसरी मेरिट सूची जारी 2 नवंबर
फीजिकल वेरिफिकेशन 2 से 6 नवंबर
फीस जमा 2 से 8 नवंबर
खाली सीटों की सूची जारी 10 नवंबर
मेरिट सूची जारी 15 नवंबर
फीजिकल वेरिफिकेशन 15 से 17 नवंबर
सीट जारी 15 से 20 नवंबर
कोट
जिन विद्यार्थियों को सीट अलॉट हो गई है और दूसरी काउंसिलिंग में भाग ले रहे हैं तो उन्हें 500 रुपये तक जुर्माना देना होगा। करीब 40 फीसदी विद्यार्थियों ने दाखिला नहीं लिया है। दूसरी मेरिट सूची 22 को जारी होगी।
- भूपेंद्र सिंह, इंचार्ज, आईटीआई, भिरड़ाना।