फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रतिया के मॉडल टाउन में घर से डेढ़ किलो अफीम बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
रतिया। सीआईए पुलिस ने मॉडल टाउन में एक मकान में छापा मारकर घर से एक किलो 510 ग्राम अफीम व 500 ग्राम चूरापोस्त बरामद करके मकान मालिक को काबू किया है। रतिया पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रतिया पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि रतिया के मॉडल टाउन में रहने वाले आदीश कुमार उर्फ जोनी के घर पर नशीला पदार्थ पड़ा है। आदीश कुमार इसे 3-4 दिन पहले ही लेकर आया है। अगर मौके पर छापा मारा जाए तो उसके घर से अफीम व चूरापोस्त बरामद हो सकता है। सूचना पाते ही पुलिस ने आदीश कुमार के घर पर छापा मारा और उसके घर के एक कमरे से एक किलो 510 ग्राम अफीम तथा 500 ग्राम चूरापोस्त बरामद किया। रतिया पुलिस ने आदीश कुमार के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें