फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षा बंधन पर बाजारों में चहल-पहल, दुकानदारों में चेहरे पर रौनक

विज्ञापन
राखी की खरीदारी करती महिलाएं। संवाद - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। लॉकडाउन के बाद से लगातार मंदी झेल रहे दुकानदारों के चेहरे पर कुछ रौनक लौटी है। रक्षाबंधन पर्व के चलते शनिवार को बाजारों में अच्छी चहल-पहल दिखाई दी। लॉकडाउन खुलने के बाद रक्षा बंधन पहला पर्व आया है, जब बाजारों में ग्राहकों की भीड़ दिखाई दी है।
विज्ञापन

दुकानदारों के मुताबिक मार्च महीने के बाद कोई पर्व नहीं होता। इसके अलावा अप्रैल व मई में लॉकडाउन के चलते कारोबार प्रभावित रहा। इसके बाद जून में भी बहुत कम लोग खरीदारी के लिए आते हैं। गर्मी के सीजन में विवाह व अन्य समारोह भी कम होते हैं, जिसके चलते बाजार में मंदी छाई हुई थी। हालांकि शिवरात्रि पर्व भी आया था, लेकिन उस मौके पर खरीदारी कम होती है। रक्षा बंधन के मौके पर लोग अपनी बहनों व उनके बच्चों के लिए खरीदारी करते हैं। इसके अलावा बहनें भी खूब खरीदारी करती हैं। इससे बाजार में कुछ रौनक लौटी है। इस पर्व के चलते शनिवार को मिठाई, वस्त्र, जूते, मेकअप के सामान आदि के सामान की खूब खरीदारी हुई। इसके अलावा बच्चों के सामान, जनरल स्टोर, मेहंदी लगाने वालों के भी यहां महिलाओं की भीड़ लगी रही। बाजारों में पिछले लगभग एक सप्ताह से ग्राहकों की संख्या सामान्य से ज्यादा बनी हुई है। शनिवार को राहत की बात ये भी रही कि मौसम अनुकूल रहा। न तो कहीं बारिश हुई और न ही धूप निकली। मौसम सामान्य होने की स्थिति में बाजारों में ज्यादा संख्या में लोग खरीदारी के लिए उमड़ते हैं। दुकानदारों को चिंता यही सता रही थी कि कहीं तेज बारिश न हो जाए। क्योंकि बाजारों में जलभराव की समस्या हो जाती है, दुकानदारी प्रभावित होती है।
बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई
रक्षा बंधन पर्व के मद्देनजर पुलिस ने बाजारों में सुरक्षा बढ़ा दी है। पीसीआर बार बार गश्त कर रही है। इसके अलावा पांच राइडर लगा गए हैं, जो बाजारों में चक्कर लगाते रहते हैं। रक्षा बंधन के मौके पर महिलाएं खरीदारी के लिए आती है। ऐसे मौके पर झपटमारी व छेडख़ानी जैसी घटनाएं बढ़ जाती हैं। इसके मद्देनजर पुलिस चौकस नजर आई।

रक्षाबंधन के चलते मेहंदी लगवाती युवतियां। संवाद- फोटो : Fatehabad

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें