फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांडली खुर्द में वृद्ध महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव जांडली खुर्द में वृद्ध महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के दिन महिला घर में अकेली थी। उसका शव चारपाई पर औधे मुंह गिरा हुआ था। पास में ही पुलिस को एक टेडीवीयर (खिलौना) मिला है। महिला के शरीर पर कई चोटों के निशान भी मिले हैं। पुलिस ने फिलहाल मृतका के बड़े बेटे रामप्रसाद के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की है।
विज्ञापन

गांव जांडली खुर्द निवासी रामप्रसाद ने बताया कि उसकी 60 वर्षीय माता कृष्णा देवी घर पर अकेली थी। रात्रि को उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परंतु मौत कैसे हुई, उसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। महिला के गले, छाती व मुंह पर चोट के निशान भी मिले हैं। रामप्रसाद ने बताया कि उसकी माता कृष्णा देवी उसके छोटे भाई सुनील के साथ रहती थी। मगर रक्षाबंधन पर्व को लेकर सुनील व दूसरा छोटा भाई विक्रम नरवाना में रिश्तेदारी में गए हुए थे। सोमवार को सुनील व विक्रम अपने परिवार सहित घर पहुंचे तो उनकी माता मृत अवस्था में मिली। इस संबंध में पुलिस जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर पहलाद सिंह ने बताया कि मृतका के बेटे रामप्रसाद के बयान पर पुलिस ने धारा 174 के तहत कार्रवाई की है। पोस्टमार्टम होने के बाद जो रिपोर्ट आएगी उसके आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
मृतका की सात संतान, सभी शादीशुदा
मृतका कृष्णा देवी के सात संतान हैं। उनके पति का पहले ही निधन हो चुका है। चार लड़की व तीन बेटे हैं, जो सभी शादीशुदा है। बेटों के नाम रामप्रसाद, विक्रम व सुनील है। वृद्ध महिला सुनील के साथ रहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
मृतका के बेटे के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की गई है। हालांकि, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम भी करवाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी अध्ययन किया जाएगा।
कपिल सिहाग, प्रभारी, भूना थाना पुलिस।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें