फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नप आज करवाएगा कबाड़ की बोली, अब देनी होगी दो लाख रुपये जमानत राशि

विज्ञापन
नगर परिषद में रखा कबाड़, जिसकी बोली होनी है। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। नगर परिषद कबाड़ की बोली आज करवाने जा रहा है। बोली को लेकर नप प्रशासन ने इस बार सिक्योरिटी राशि बढ़ा दी है। बोली देने के लिए अब बोलीदाता को पहले दो लाख रुपये सिक्योरिटी राशि जमा करवानी होगी। पहले नप ने एक लाख रुपये सिक्योरिटी राशि रखी थी, इस दौरान बोली देने के लिए करीब 78 बोलीदाता पहुंचे थे लेकिन रद्द कर दिया गया था।
विज्ञापन

ईओ ऋषिकेश चौधरी ने बीमार होने का हवाला देकर बोली को रद्द करवा दिया था। इसके बाद अब बोली एक फरवरी को रखी गई है। नगर परिषद कार्यालय में लोहे की ग्रिल, लाइटें व अन्य सामान को बेचा जाना है। 14 जनवरी को जब बोली रखी गई थी तो उस समय दिल्ली और पंजाब से बोलीदाता पहुंचे थे। करीब 78 बोलीदाताओं ने एक-एक लाख रुपये सिक्योरिटी राशि जमा करवाई थी। लेकिन बाद में बोली को रद्द कर दिया गया था।
कोट
बोली मंगलवार को करवाई जा रही है। इसको लेकर व्यवस्था बनाई जाएगी। कुर्सियों मंगवाई गई है। बोली देने वाले को दो लाख रुपये सिक्योरिटी राशि जमा करवानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मुकेश शर्मा, मुख्य सफाई निरीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें