फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

31 दिनों में 1777 संक्रमित मिले, 1344 हुए स्वस्थ

विज्ञापन
फतेहाबाद में कोरोना सैंपल लेता स्वास्थ्यकर्मी। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। कोरोना संक्रमण की रफ्तार जिले में कम होने लगी है। सोमवार को जिले में 15 ही नए संक्रमित मरीज मिले हैं जबकि 103 संक्रमित स्वस्थ हुए हैं। संक्रमण दर 43.98 फीसदी से कम होकर 2.55 फीसदी पर आ गई है। जिले में फिलहाल कोरोना के 428 मामले सक्रिय हैं, राहत की बात यह है कि कोई भी संक्रमित अस्पताल में दाखिल नहीं है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार को फतेहाबाद शहर में 6, रतिया में 3, भटूकलां और बड़ोपल में एक-एक व भूना और जाखल में दो-दो कोरोना संक्रमित नए केस मिले है। सोमवार को रिकवरी रेट 95.32 फीसदी रही है। कोरोना की तीसरी लहर में पहला केस 31 दिसंबर को आया था। इसके बाद जिले में कोरोना केसों की रफ्तार बढ़नी शुरू हो गई। जनवरी माह में जिले में कोरोना के 1777 केस मिले हैं। एक माह में 6 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है। जिले में 1344 कोरोना संक्रमित 31 दिनों में स्वस्थ हो गए हैं।
दिन संक्रमण दर नए केस स्वस्थ हुए
1 जनवरी 0.15 1 0
2 जनवरी 1.15 1 0
3 जनवरी 0 0 0
4 जनवरी 1.49 9 0
5 जनवरी 1.13 8 0
6 जनवरी 1.39 9 2
7 जनवरी 3.17 21 2
8 जनवरी 5.71 24 0
9 जनवरी 0.66 3 0
10 जनवरी 2.91 21 9
11 जनवरी 4.22 32 7
12 जनवरी 2.66 19 16
13 जनवरी 6.21 44 33
14 जनवरी 14.26 92 19
15 जनवरी 7.74 53 24
16 जनवरी 22.49 65 3
17 जनवरी 10.56 92 69
18 जनवरी 6.43 57 3
19 जनवरी 4.68 40 47
20 जनवरी 17.31 156 105
21 जनवरी 23.87 148 69
22 जनवरी 30.69 155 80
23 जनवरी 44.65 71 28
24 जनवरी 31.46 140 102
25 जनवरी 5.19 34 118
26 जनवरी 25.08 77 146
27 जनवरी 21.30 151 134
28 जनवरी 17.04 114 95
29 जनवरी 1.31 8 102
30 जनवरी 43.98 117 28
31 जनवरी 2.55 15 103
सैंपलिंग में हर 9वां व्यक्ति मिला संक्रमित
कोरोना की तीसरी लहर शुरू होने के बाद जिले में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से 17 हजार 759 सैंपल लिए गए। इसमें हर 9वां व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला है। अहम बात यह भी है कि जिले में कोरोना के सैंपल लक्ष्य से 50 फीसदी कम लिए गए हैं।
विज्ञापन

कोट
जिले में कोरोना के सोमवार को 15 नए संक्रमित मरीज मिले हैं, संक्रमण दर कम हो रही है। लेकिन लोगों से अपील है कि वह सावधानी बरतें और नियमों का पालन करें।
विज्ञापन

- मेजर डॉ. शरद तुली, उप सिविल सर्जन
--------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें