फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब गांवों में भी बढ़ने लगा डेंगू का प्रकोप, 17 नए पीड़ित मिले

विज्ञापन
फतेहाबाद में फॉगिंग करते हुए कर्मचारी। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। डेंगू को लेकर जिले में अभी हालात नहीं सुधरे हैं। शहर के साथ-साथ अब गांव में भी डेंगू के केस मिलने लगे हैं। जिले में शुक्रवार को 17 नए केस मिले हैं। कुल मरीजों का आंकड़ा 897 तक पहुंच गया है। ये ही हालात रहे तो जिले में पांच से छह दिनों में डेंगू मरीजों का आंकड़ा एक हजार पार हो जाएगा।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक शुक्रवार को जिले में 2559 घरों का सर्वे किया गया, इसमें 31 घरों में लारवा मिला है। अब तक 4.24 लाख घरों का सर्वे हो चुका है और 5247 घरों में लारवा मिल चुका है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक गांव धांगड़ में 20 वर्षीय युवती, 56 वर्षीय महिला, बीघड़ रोड निवासी युवक, मॉडल टाउन में 15 वर्षीय बालक, गुरुनानकपुरा मोहल्ला में युवक, मॉडल टाउन फतेहाबाद में बुजुर्ग और युवक, टोहाना में 30 वर्षीय युवती, रतिया में 37 वर्षीय युवक डेंगू पॉजिटिव मिला है।
दावा : प्लेटलेट्स को लेकर सरकारी में नहीं आई डिमांड
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की माने तो सरकारी अस्पताल में दाखिल हुए डेंगू मरीजों को प्लेटलेट्स चढ़ाने की जरूरत नहीं पड़ी है। इस साल स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू मरीजों के लिए प्लेटलेट्स निशुल्क उपलब्ध करवाने का दावा किया है। प्लेटलेट्स सिर्फ उन्हीं मरीजों को निशुल्क मिलेंगे जो सरकारी अस्पताल में दाखिल होगा।
विज्ञापन

कोट
जिले में डेंगू के शुक्रवार को 17 नए केस मिले है, अब तक 897 केस मिल चुके है। लोगों से अपील है कि अपने घरों व आसपास क्षेत्र में सफाई रखें। इसके अलावा पानी एकत्रित न होने दे।
विज्ञापन

- डॉ. हनुमान सिंह, उप सिविल सर्जन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें