फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब बुजुर्गों को घर बैठे मिलेगी पेंशन, बैंकों में नहीं खाने पड़ेंगे धक्के

विज्ञापन
विज्ञापन
बुजुर्गों को अब पेंशन के लिए बैंकों के चक्कर काटने की जरूरत नहीं पड़ेगी। उन्हें अब अटल सेवा केंद्रों पर पेंशन मिल सकेगी। अटल सेवा केंद्र संचालक बुजुर्गों के खाते से पेंशन निकालकर उन्हें दे सकेंगे। ये ही नहीं अगर बुजुर्ग नहीं आ सकता है तो अटल सेवा केंद्र संचालक घर जाकर भी पेंशन का भुगतान कर सकेगा। जिले के सभी गांवों के अटल सेवा केंद्रों पर पेंशन प्वाइंट बनाए जा रहे हैं। जहां पर बुजुर्ग अपनी पेंशन ले सकेंगे। केंद्र संचालक डीजी पेय एप के माध्यम से बुजुर्गों को पेंशन का भुगतान करेंगे। अहम बात यह है कि बुजुर्गों को पेंशन निकलवाने पर कोई फीस नहीं देनी होगी। योजना का जिले के 1 लाख 10 हजार बुजुर्गों को फायदा होगा।
विज्ञापन

घर भी बुला सकते हैं पेंशन धारक
गांव में बुजुर्ग अटल सेवा केंद्र पर बनाए गए पेंशन प्वाइंट से राशि ले सकेंगे। अगर कोई बुजुर्ग पेंशन राशि लेने के लिए केंद्र पर नहीं आ सकता है तो वह संचालक को घर बुला सकता है। डीजी पे के माध्यम से संचालक बैंक खाते से राशि निकालकर दे सकेगा। यानी की चलने में सक्षम न होने पर बुजुर्ग घर बैठे ही पेंशन राशि ले सकेंगे।
जानिए क्या है स्थिति
जिले में गांव - 258
सक्रिय सीएससी - 668
पेंशन धारक- 110000
जानिए क्या है डीजी पे एप
डीजी पे एप अटल सेवा केंद्र पर एक सुविधा है जिसके तहत आधार के जरिये खाते से राशि की निकासी और बैलेंस की जांच करवाई जा सकती है। इसके लिए किसी भी कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर अपना आधार कार्ड देना होगा। अंगूठा लगवाने के बाद जिस भी खाता से लिंक होगा उससे राशि निकालकर दे दी जाएगी।
विज्ञापन

कोट
पेंशन निकलवाने के लिए बुजुर्गों को बैंकों में धक्के खाने पड़ते है। गांवों के अटल सेवा केंद्रों पर ये सुविधा शुरू की जा रही है। डीजी पे के माध्यम से बुजुर्गों को पेंशन निकालकर दी जाएगी। अगर कोई बुजुर्ग नहीं आ सकता है तो वह अटल सेवा केंद्र संचालक को घर पर बुलाकर सुविधा का लाभ ले सकता है।
विज्ञापन

- शिल्पा नारंग, जिला मैनेजर, अटल सेवा केंद्र।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें