फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव रतनगढ़ के बस स्टैंड पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार 22 वर्षीय युवक गुरविंदर सिंह की मौत हो गई। वह गांव रोझांवाली का रहने वाला था। पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई बहादुर सिंह के बयानों पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बहादुर सिंह ने बताया कि उसका चचेरा भाई गुरविंदर सिंह अपने बाइक द्वारा गांव से रतिया शहर में काम हेतु आ रहा था। गांव रतनगढ़ के बस स्टैंड पर संबंधित ट्रक चालक ने लापरवाही से ट्रक चलाते हुए बाइक के साथ टक्कर मार दी। घायल को पहले रतिया के सरकारी अस्पताल में लाया गया। चिकित्सकों ने अग्रोहा मेडिकल अस्पताल में रेफर कर दिया, मगर उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें