फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब तीन घंटे में होगी सफाई, 12 घंटे में दुरुस्त होगी स्ट्रीट लाइट

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर में सफाई और स्ट्रीट लाइट की शिकायतों के निपटान के लिए स्थानीय नगर निकाय निदेशालय ने हरियाणा अर्बन ग्रीवेंस एप को दोबारा लांच किया है। पहले यह एपलोगों का भरोसा कायम नहीं कर पाई। इसको लेकर नगर निकाय मंत्री अनिल विज ने नाराजगी जाहिर की है। इस बार एप पर आने वाली शिकायत के लिए नगर परिषद के ही अधिकारियों और कर्मचारियों की कमेटी गठित की गई है। एप पर आने वाली सफाई संबंधित शिकायत को नप को तीन घंटे और स्ट्रीट लाइट से संबंधित शिकायत को 12 घंटे के अंदर निपटाना होगा। अहम बात यह है कि सफाई की शिकायतों को लेकर स्थानीय नगर निकाय ने शर्ते भी लागू की है।
विज्ञापन

एप पर ये कर सकते हैं शिकायतें :
- कूड़ा कलेक्शन
- सड़क की सफाई
- शौचालयों की सफाई
- नालों की सफाई
- स्ट्रीट लाइट खराब
फोटो के साथ कर सकते हैं शिकायत : नप अधिकारियों की माने तो मोबाइल पर प्ले स्टोर के जरिए एप डाउनलोड की जा सकती है। एप पर मोबाइल नंबर का पंजीकरण करना होगा। फोटो समेत एप पर शिकायत दर्ज की जा सकती है।
एप पर निगरानी के लिए पांच सदस्यों की कमेटी गठित : एप पर आने वाली शिकायतों के समाधान के लिए नप ने पांच सदस्यों की कमेटी गठित की है। इस कमेटी में मुख्य सफाई निरीक्षक, सुपरवाइजर, दरोगा और सफाई कर्मचारी शामिल किए गए है।
विज्ञापन

तीन साल में एप पर 235 ही शिकायतें : स्थानीय नगर निकाय ने सफाई और स्ट्रीट लाइट मरम्मत के लिए 2019 में एप जारी की थी, लेकिन जिले में अब तक 235 ही शिकायतें सफाई की आई हैं। इसके अलावा स्ट्रीट लाइट की एक भी शिकायत एप पर नहीं आई है।
शहर में सफाई और स्ट्रीट लाइट की शिकायतों के लिए स्थानीय नगर निकाय ने एप लांच की थी, लेकिन इस पर शिकायतें कम आ रही हैं। इसको लेकर अब एप को दोबारा लांच किया गया है और प्रचार बढ़ाया गया है। लोग एप पर शिकायतें करें, तीन घंटे में सफाई का समाधान होगा। - कुमार सौरभ, सिटी इंचार्ज, स्वच्छ भारत मिशन
विज्ञापन

फोटो नंबर 22
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें