फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: शीतलहर व धुंध के कारण ठंड से नहीं कोई राहत

विज्ञापन
फतेहाबाद में ठंड के दौरान अलाव जलाकर आग सेंकते लोग। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले में लगातार पड़ रही ठंड से लोगों को कोई राहत नहीं मिल रही है। वीरवार रात को ही जिले को धुंध की चादर ने घेर लिया और शुक्रवार को भी दिनभर सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। धुंध के कारण वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। लोगों से ठंड से बचने के लिए अलाव ही सहारा था।
विज्ञापन

सप्ताह भर से मौसम में बदलाव के कारण ठंड से लोग बेहाल हैं। बर्फीली हवाओं से आमजन की परेशानी बढ़ गई है। धूप न निकलने, धुंध छाई रहने के चलते सामान्य जनजीवन भी प्रभावित हुआ। पिछले 24 घंटों के दौरान फतेहाबाद जिले में अधिकतम तापमान 15 और न्यूनतम छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिले में वायु की गुणवत्ता का स्तर भी 236 रहा। रात को धुंध के कारण दृश्यता काफी कम रही और शुक्रवार दिनभर शीतलहर के चलते लोग कंपकंपाते नजर आए। पिछले एक सप्ताह से तापमान में लगातार गिरावट का सिलसिला जारी रहने, दिन रात शीतलहर चलने से जिले के ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई है।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक आसमान में बादल छाए रह सकते हैं, इससे रात का पारा और बढ़ेगा। अगले दो दिनों में शीतलहर चलने से भी ठंड में बढ़ोतरी होगी। बारिश न होने के कारण किसानों को लगातार गेहूं व सरसों की सिंचाई करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें