फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर पर फ्लैश लाइट नहीं, सफेइ पट्टी भी गायब

विज्ञापन
फतेहाबाद में हिसार-सिरसा रोड पर पंप के सामने बना कट। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। धुंध का सीजन शुरू हो रहा है और ऐसे में घनी धुंध के बीच सड़क पर चलना खतरों से कम नहीं है। खतरा तब और ज्यादा बढ़ जाता है जब सड़क पर सुरक्षा को लेकर प्रबंध न किए जाएं। ऐसी ही स्थिति फतेहाबाद से गुजर रहे फोरलेन और फतेहाबाद के अंदर से गुजर रहे हिसार-सिरसा रोड की है जहां पर न तो अवैध कटों को बंद किया गया है और न ही यहां पर फ्लैश लाइटें लगी हैं। ये ही नहीं सड़क से सफेद पट्टी भी गायब है।
विज्ञापन

बता दें कि फोरलेन पर अवैध कटों को बंद करने के लिए अस्थाई व्यवस्था की गई लेकिन लोग पत्थरों को हटाकर वहां से वाहन गुजार रहे हैं। फोरलेन पर हांसपुर रोड को हादसों को प्वाइंट माना जाता है, वहां भी सुरक्षा को लेकर प्रबंध नहीं है। ये ही नहीं भट्टू रोड पर लोक निर्माण विभाग ने अवैध कट बंद किए थे। कई ऐसे कट है जिन्हें लोगों ने तोड़कर दोबारा वहां से आवागमन शुरू कर दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक पिछले साल नवंबर से फरवरी माह तक जिले में 72 सड़क हादसे हुए जिसमें 38 लोगों की जान गई थी।
जानकारी के अनुसार शहर से गुजर रहे हिसार-सिरसा रोड पर फतेहाबाद के हिसार रोड मिनी बाईपास से लेकर सिरसा रोड पर सेतिया पैलेस के पास तक करीब 15 से ज्यादा अवैध कट बने हैं। नाममात्र दूरी पर ही बने अवैध कटों को प्रशासन बंद नहीं कर रहा है। जबकि इनके चलते कई बार हादसे भी हो चुके हैं। लोक निर्माण विभाग ने इन अवैध कट को बंद करने के लिए कोई प्रस्ताव भी तैयार नहीं किया है। अधिकतर अवैध कट पंप और प्रतिष्ठानों के सामने हैं। संवाद
विज्ञापन

माजरा मोड़ पर कट से पत्थर हटाकर लोग गुजर रहे
फोरलेन पर सबसे खतरनाक कट माजरा मोड़ को माना जा रहा है। यहां पर कई हादसे हो चुके है। हाइवे प्राधिकरण की तरफ से यहां पर लोहे की ग्रिल लगाकर बंद किया गया लेकिन बाद में हटा दिया गया। इसके बाद बड़े पत्थर लगाकर कट को बंद किया गया। लेकिन अब लोगों ने पत्थर हटा दिए है और दुपहिया वाहन बीच में से गुजर रहे है। अहम बात यह है कि कुछ ही दूरी पर अंडर ब्रिज बना है, यहां से गुजरने की जगह अवैध कट से गुजर रहे है।
बीएडंआर ने बंद किए अवैध कट, लोगों ने फिर खोले
शहर के भट्टू रोड पर अवैध कट का मामला पिछले दिनों उपायुक्त की बैठक में सामने आया था। इसके बाद लोक निर्माण विभाग ने भट्टू रोड पर 10 से ज्यादा अवैध कटों को बंद करवा दिया था। लेकिन लोगों ने अपने फायदे के चलते कई अवैध कटों को तोड़कर दोबारा शुरू कर दिया है।
शिक्षिका की मौत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन
हुडा सेक्टर से हिसार-सिरसा रोड रोड पर रोडवेज बस की टक्कर से करीब दो माह पहले स्कूटी सवार शिक्षिका की मौत हो गई थी। लेकिन इसके बाद भी यहां पर प्रशासन की तरफ से प्रबंध नहीं किए गए हैं। यहां तक कि मात्र 100 मीटर दूरी पर बने अवैध कट को भी बंद नहीं किया गया है।
धुंध शुरू होने से पहले ये प्रबंध जरूरी
सड़क पर सफेद पट्टी होनी चाहिए
सड़क के कट पर फ्लैश लाइट होना जरूरी है।
ट्रैक्टर-ट्रॉली व अन्य वाहनों के पीछे रिफलेक्टर लगा होना जरूरी है।
वाहनों पर पीली लाइट लगी होनी चाहिए।
कोब्
भट्टू रोड पर जो अवैध कट थे, उन्हें बंद करवा दिया गया था। धुंध को देखते हुए सड़क पर जो भी अवैध कट हैं उन्हें बंद करवाया जाएगा। इसको लेकर संबंधित विभागों के साथ बैठक की जाएगी।
विज्ञापन

-राज महेंद्र, ट्रैफिक थाना प्रभारी
कोट
रोड सेफ्टी की बैठक में हिसार-सिरसा रोड पर अवैध कट को बंद करने का प्रस्ताव नहीं आया है। अगर कोई प्रस्ताव रखता है तो इन्हें बंद कर दिया जाएगा।
-गजेंद्र सिंह, एसडीओ, लोक निर्माण विभाग

तेहाबाद के हिसार-सिरसा रोड पर कट जहां पहले हो चुके हैं हादसे।- फोटो : Fatehabad

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें