फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: अंत्योदय मेले में नहीं दिखा कोई बड़ा अधिकारी तो भड़के विधायक, बाद में पहुंचे एडीसी व एसडीएम

विज्ञापन
भट्टू कलां में अंत्योदय मेले का अवलोकन करते विधायक दुड़ाराम।
विज्ञापन
भट्टू कलां। भट्टू कलां के बीडीपीओ कार्यालय में अंत्योदय मेले के दूसरे दिन भी लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। दूसरे दिन विधायक दुड़ाराम मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे। मगर इस दौरान मुख्यमंत्री की सुशासन सहयोगी सुरभि और बीडीपीओ के अलावा कोई बड़ा अधिकारी नहीं दिखा। इस पर विधायक भड़क गए।
विज्ञापन

विधायक को किसी भी काउंटर पर विभागाध्यक्ष नहीं मिले तो उन्होंने तत्काल मुख्यमंत्री मनोहर लाल के प्रधान सचिव को फोन कर शिकायत लगाई कि जब डीसी आती है तो सारे अधिकारी होते हैं, मगर उनके आने पर क्लर्कों को भेज दिया गया है। बाद में उन्होंने डीसी मनदीप कौर को भी फोन करके नाराजगी जाहिर की। डीसी ने विधायक से कहा कि अब एसडीएम को भेज देती हूं। मगर जब एसडीएम पहुंचे, तब तक विधायक मेले से जा चुके थे।
दूसरे दिन पहुंचे 330 लाभार्थी
मेले के दूसरे दिन भट्टू खंड के 377 लाभार्थी परिवारों में से 330 लाभार्थी मेले में पहुंचे। दो दिन तक चले इस अंत्योदय मेले में कुल 761 परिवार चिन्हित किए गए थे, जिनमें से पहले दिन 370 जबकि दूसरे दिन 377 में से 330 लाभार्थी परिवारों को आमंत्रित किया गया था। इन परिवारों को सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान विधायक दुड़ाराम ने कहा कि इन मेलों का आयोजन करने का मकसद यह है कि जरूरतमंद को उसके रोजगार के अवसर बढ़ाने में जरूरी सहायता उपलब्ध करवाई जा सके। इससे वह परिवार भी साधन संपन्न हो सके। इसके लिए डेयरी लोन, मत्स्य पालन, सिलाई केंद्र खोलने सहित कई ऐसे व्यवसाय हैं, जिससे उसकी जीविका चलाने में मदद मिले। उसके लिए सभी कागजी कार्रवाई पूरी करवाकर मौके पर ही सुविधा दी जा रही है, ताकि लाभार्थी को कहीं भटकना ना पड़े। इस मौके पर वाइस चेयरमैन बंसीलाल, बीडीपीओ भजनलाल सहित कई कर्मचारी व लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
भट्टू में लगाए गए अंत्योदय मेले में आए विधायक का फोन आया था। मैंने उनसे कहा था कि एसडीएम को भेज देती हूं। इसके बाद एसडीएम मेले में भेज दिए गए थे।
-मनदीप कौर, डीसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें