्तेहाबाद में कोरोना से बचाव का टीका लगवाते पात्र।
- फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। स्वास्थ्य विभाग की गांव बड़ोपल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बनाई गई आरटीपीसीआर लैब को दोबारा शुरू करने की योजना तैयार की जा रही है। नवनियुक्त लैब तकनीशियन को आरटीपीसीआर लैब में तैनात किया जाएगा और उन्हें ट्रेनिंग भी दी जाएगी। इसको लेकर उप सिविल सर्जन मेजर डॉ. शरद तुली ने टीम के साथ लैब का निरीक्षण किया।
टीम ने आरटीपीसीआर लैब की मशीनों व अन्य सामान की जांच की। मौके पर मशीनें व अन्य सामान चालू हालत में मिले। अब सिविल सर्जन कार्यालय इसकी रिपोर्ट मुख्यालय में भेजेगा और रेगुलर लैब तकनीशियन को ट्रेनिंग दिए जाने को लेकर प्रस्ताव भेजेगा। अगर मुख्यालय ट्रेनिंग देता है तो माना जा रहा है कि जल्द लैब शुरू हो जाएगी। फिलहाल स्थिति ये है कि लैब साढ़े तीन माह से बंद है।
कोरोना का एक नया केस मिला
कोरोना का जिले में बुधवार को एक नया केस मिला है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक जिले में बुधवार को 182 सैंपल लिए गए। जांच के दौरान फतेहाबाद क्षेत्र निवासी एक संक्रमित मिला है। फिलहाल जिले में कोरोना 11 एक्टिव केस है। संक्रमण दर बुधवार को 0.55 फीसदी रही है।
जिले में बुधवार को हुआ टीकाकरण
वैक्सीन पहली डोज दूसरी डोज बूस्टर डोज
कोविशिल्ड 9 37 144
कोवैक्सीन 2 8 6
कोर्बेवैक्स 3 13 0
कोट
बड़ोपल की आरटीपीसीआर लैब को लेकर निरीक्षण किया गया है। मौके पर मशीनें और अन्य सामान चालू हालत में है। जिले को एलटी मिले है, उन्हें ट्रेनिंग दी जाएगी। इसको लेकर उच्च अधिकारियों को प्रस्ताव भेजा जा रहा है।
-मेजर डॉ. शरद तुली, उप सिविल सर्जन