फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 61 दिनों बाद नहीं मिले नए कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। कोरोना संक्रमण को लेकर राहत भरी खबर है। जिला कोरोना मुक्त होने जा रहा है। कोरोना की तीसरी लहर में पहली बार जिले में एक भी नया केस नहीं मिला है। 61 दिनों बाद जिले में कोरोना के नए मरीजों की संख्या शून्य रही है। रविवार को कोरोना के सात संक्रमित स्वस्थ हुए है। एक्टिव संक्रमितों की संख्या 14 रह गई है। राहत की बात यह है कि कोई भी संक्रमित अस्पताल में दाखिल नहीं है। रविवार को जिले में कोरोना के मात्र 29 ही सैंपल लिए गए है। लैब से अभी 22 सैंपलों की रिपोर्ट आनी है। जिले में फिलहाल रिकवरी रेट 97.42 फीसदी रहा है। कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर में 17 संक्रमितों ने दम तोड़ा है। जिले में अब तक 501 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। सबसे ज्यादा मौतें कोरोना की दूसरी लहर में हुई थी। दूसरी लहर में जिले में 366 मौतें हो चुकी है। इसके अलावा पहली लहर में 119 ने जान गंवाई थी
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण को लेकर जिले में ये रही स्थिति
क्षेत्र संक्रमित मिले
फतेहाबाद 5209
टोहाना 2629
रतिया 3527
भट्टूकलां 3210
बड़ोपल 1213
भूना 2549
जाखल 1644
डेढ़ लाख लोगों की ड्यू हो रही दूसरी डोज, नहीं आ रहे लोग लगवाने
जिले में कोरोना टीकाकरण की रफ्तार कम हो गई है, पात्र लगवाने के लिए नहीं आ रहे हैं। जिले में 354 लोगों का टीकाकरण हुआ। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक जिले में 6 लाख 75 हजार लोगों को वैक्सीन की पहली और 4 लाख 63 हजार ने दूसरी डोज लगवाई है। जिले के करीब डेढ़ लाख लोगों की दूसरी डोज ड्यू हो चुकी है।
विज्ञापन

कोट
जिले में कोरोना टीकाकरण के लिए लोग नहीं आ रहे है। करीब डेढ़ लाख लोगों की दूसरी डोज ड्यू हो चुकी है। लोगों से अपील है कि वैक्सीन जरूर लगवाएं।
-डॉ. सुनीता सोखी, उप सिविल सर्जन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें