फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता के साथ पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, वीडियो वायरल करने की दी धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। क्षेत्र के एक गांव में विवाहिता के साथ पड़ोसी द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पड़ोसी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और वीडियो बना ली और वायरल करने की धमकी दी। मामले में महिला थाना पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर आरोपी पड़ोसी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में विवाहिता ने शिकायत देकर आरोप लगाया कि उसका पड़ोसी उसे बहला-फुसलाकर ले गया। इसके बाद उसने जबरदस्ती दुष्कर्म किया। आरोपी ने उसकी वीडियो भी बनाई और वायरल करने की धमकी दे रहा है। फिलहाल महिला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में महिला थाना प्रभारी अरूणा देवी का कहना है कि मामले को लेकर महिला थाना में शिकायत आई थी। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोप है कि पड़ोसी ने गलत काम किया और वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दे रहा है। फिलहाल मामला दर्ज कर लिया गया है, जांच अभी चल रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें