फतेहाबाद। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लोकसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं में जोश भरने आएंगे। 5 अप्रैल को रतिया, 7 अप्रैल को टोहाना और 11 अप्रैल को फतेहाबाद में जनसभाएं होंगी। इनमें मुख्यमंत्री नायब सैनी के साथ पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री की जनसभाओं को सफल बनाने के लिए अभी से पार्टी पदाधिकारियों ने तैयारियां शुरू कर दी है।
प्रत्याशी घोषित होने के साथ ही अशोक तंवर ने विधायकों, प्रमुख नेताओं से मुलाकात की और तीनों विधानसभाओं में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किए हैं। जिला महामंत्री अशोक जाखड़ का दावा है कि मुख्यमंत्री के दौरे के बाद प्रचार और रफ्तार पकड़ेगा। यहां भाजपा को छोड़कर किसी भी दल ने अपने प्रत्याशी घोषित नहीं किए हैं। सभी दलों के प्रत्याशी घोषित होने के बाद लोकसभा चुनाव का असली रोमांच बनेगा।