फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: पालसर के जयपाल शर्मा की हत्या में षड्यंत्रकारी कर्मवीर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
भूना। गांव पालसर में बीस दिन पहले जमीनी विवाद को लेकर जयपाल शर्मा की गोली मारकर हत्या करने में षड्यंत्रकारी कर्मवीर उर्फ बिकर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करके पांच दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

थाना अध्यक्ष अनूप सिंह के नेतृत्व में टीम शुक्रवार को कर्मवीर उर्फ बिकर को लेकर जयपुर के गांव चीमू थाना सामोद पहुंची। हत्याकांड में शामिल दोनों ही आरोपी यहां से अवैध पिस्तौल लेकर गए थे। जब भूना पुलिस राजस्थान के जयपुर के गांव में पहुंची तो पिस्तौल बिक्री करने वाला व्यक्ति मौके से भाग गया। पुलिस ने वहां की निशानदेही करके दस्तावेज रिपोर्ट तैयार की। पुलिस रिमांड अवधि के दौरान कर्मवीर उर्फ बिकर से मुख्य हत्यारोपी सुखप्रीत उर्फ सुखू के दोस्तों के ठिकानों व रिश्तेदारी तथा अन्य कई पहलुओं पर पूछताछ कर रही है।
गौरतलब है कि गांव पालसर में 52 वर्षीय जयपाल शर्मा की 8 जनवरी को दिनदहाड़े जमीनी विवाद के चलते अवैध पिस्तौल से गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस हत्यारोपी की गिरफ्तारी को लेकर पिछले 20 दिनों से इधर-उधर पंजाब व हरियाणा में कई जगह छापेमारी कर चुकी थी। लेकिन पुलिस को सूचना मिली थी जयपाल शर्मा की हत्या में षड्यंत्रकारी कर्मवीर उर्फ बिकर रतिया के वार्ड नंबर 8 में अपने घर पर आया हुआ है। लेकिन सूचना के तुरंत बाद पुलिस ने छापा मारकर आरोपी को मौके से काबू कर लिया।
विज्ञापन


जयपाल को गोली मारकर मोटरसाइकिल से सीधे पंजाब भागे
जयपाल शर्मा की हत्या में षड्यंत्रकारी कर्मवीर उर्फ बिकर ने बताया कि सुखू ने उसकी मदद से जयपाल को मारने की योजना बनाई थी। दोनों जयपुर के गांव चीमू से पिस्तौल लेकर आए थे। 8 जनवरी को जयपाल शर्मा को गोली मारते ही सीधे मोटरसाइकिल पर अहरवां होकर पंजाब चले गए थे। थाना अध्यक्ष अनूप सिंह ने बताया कि पुलिस ने षड्यंत्रकारी को गिरफ्तार करके रिमांड पर लिया हुआ है। मुख्य आरोपी सुखप्रीत उर्फ सुखू की तलाश में भी लगातार प्रयास चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें