फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मल्टीपर्पज पार्किंग का ट्रायल अगले माह होने की उम्मीद

Wed, 25 May 2016 11:21 PM IST
फतेहादबाद ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
multi purpose parking - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अगर आने वाले समय में सब कुछ ठीकठाक रहा, तो जिला प्रशासन थाना रोड पर बनकर तैयार हुए मल्टीपर्पज पार्किंग को शुरू कर सकता है। प्रशासन जून माह में ट्रायल बेस पर पार्किंग को शुरू करने का विचार कर रहा है। ट्रायल के दौरान पार्किंग की फीस ली जाएगी या नहीं इस पर भी अभी विचार चल रहा है। उपायुक्त कार्यालय में हुई मासिक बैठक में बीएंडआर के कार्यकारी अभियंता ने मल्टीपर्पज पार्किंग को 15 दिन के लिए ट्रायल पर चलाने का विचार कर रखा। जिस पर काफी देर तक माथापच्ची भी की गई।
विज्ञापन


सदर थाने की जगह पर बीएंडआर ने लगभग पौने सात करोड़ रुपये की लागत से मल्टीपर्पज पार्किंग को तैयार करके नगरपरिषद के हैंडओवर कर दिया है। नगर परिषद की तरफ से मल्टीपर्पज पार्किंग को ठेके पर देने के लिए डीसी कार्यालय में प्रस्ताव भेजा गया है। जिस पर अभी तक फाइनल मोहर नहीं लगी है। ऐसे में मल्टीपर्पज पार्किंग बनकर तैयार होने के बावजूद बंद पड़ी है।

उपायुक्त कार्यालय में हुई मीटिंग में कार्यकारी अभियंता सुभाष भाम्भू ने विचार रखा कि ट्रायल बेस पर 15 दिन के लिए पार्किंग को शुरू कर दिया जाए। इससे पार्किंग को चलाने के दौरान आने वाली दिक्कतों का भी पता चल जाएगा और आम पब्लिक को भी फायदा होगा। इस पर उपायुक्त ने मीटिंग में मौजूद एएसपी गंगाराम पूनियां से भी विचार किया कि वह ट्रायल के दौरान थाना रोड पर खड़े रहने वाले वाहनों के चालान काटें।
विज्ञापन


 यह होगा फायदा
-पार्किंग शुरू होने पर धूप में खड़ी होने वाली गाड़ियों को बढ़िया स्थान मिल जाएगा
-गाड़ियों के पार्किंग में खड़े होने से शहर पूरी तरह से खुला हो जाएगा
-अगर प्रशासन ट्रायल के दौरान पार्किंग फीस रखता है तो आमदनी भी होगी

मैंने उपायुक्त की मीटिंग में डीसी साहब के सामने मल्टीपर्पज पार्किंग को ट्रायल बेस पर 15 दिन के लिए चलाने का विचार रखा है। डीसी साहब ने इस पर गहनता से विचार भी किया है। इस पर फाइनल फैसला नगर परिषद को लेना है कि वह इसे कब और कैसे शुरू करेगी।
विज्ञापन

सुभाष भाम्भू, कार्यकारी अभियंता पीडब्ल्यूडी बीएडंआर

डीसी साहब की मीटिंग में विचार रखा गया था। शुक्रवार को ईओ साहब के आने के बाद इस पर विचार किया जाएगा।
हरिकृष्ण शर्मा, एमई, नगर परिषद फतेहाबाद।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें