फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 घंटे बत्ती गुल, आमजन बेहाल

Wed, 25 May 2016 11:21 PM IST
फतेहादबाद ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
ट्राली से टूटे बिजली के खंभे - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
शहर में सोमवार से जारी बिजली कटौती से लोगों का पसीना निकल रहा है। कभी ट्रांसफार्मर जलने तो कभी ब्रेक डाउन के नाम पर बिजली कट लग रहे हैं। मंगलवार रात साढ़े 11 बजे से पूरे शहर की बंद हुई बिजली की आपूर्ति बुधवार दोपहर तीन बजे बहाल हो सकी। इस कारण किसी भी मोहल्ले में पानी की सप्लाई नहीं हो पाई। बिजली-पानी की किल्लत से लोगों में रोष है। निगम का कहना है कि सोमवार को तेज आंधी के कारण 33केवी की लाइन टूट गई। जब यह ठीक हुई तो मंगलवार रात को तूड़े से भरी ट्राले ने बाईपास पर लगातार सात पोल तोड़ दिए।
विज्ञापन


सोमवार को शहर में अधंड़ से बाईपास से गुजर रहे 33केवी सब स्टेशन की लाइन पर पेड़ गिर गया। इस कारण बिजली सप्लाई बंद करनी पड़ी। मरम्मत कार्य में समय लगा तो पूरी रात लाइट नहीं आई। इस दौरान बिजली कटौती पूरे शहर में बिजली की सप्लाई बंद रही। सोमवार सुबह गुरुद्वारे के पास ट्रांसफार्मर में खराबी आई तो थाना रोड, धर्मशाला रोड, डीएसपी रोड के आसपास सटी दर्जनों कॉलोनियों में बिजली काट दी गई। ऐसे में कहीं भी पानी की सप्लाई नहीं हुई। मंगलवार को भी इन कालोनियों में बिजली बाधित रही।

शाम के समय बिजली सप्लाई बहाल हुई तो रात में बाईपास पर तूड़े से भरी एक ओवरलोड ट्राली ने पोल को टक्कर मार दी। इसके दबाव में साथ लगती 33केवी, खान महोम्मद, हुड्डा सेक्टर की लाइनों के पोल टूट कर सिरसा रोड बाईपास पर गिर गए। लाइन मरम्मत का काम सुबह 9 बजे शुरू हुआ। क्रेन की सहायता से टूटे पोलों को हटाया गया और उनकी जगह नई लाइनों को लगाया गया। दोपहर तीन बजे तक 33केवी लाइन पर मरम्मत का काम पूरा हुआ। उसके बाद बिजली सप्लाई बहाल हो गई।
विज्ञापन


इन कालोनियों में बत्ती गुल, शहर में चलते रहे जनरेटर
हुड्डा के सेक्टर-3 ,सोमा सिटी, योग नगर, जगजीवन पुरा, बीघड़ रोड, लाजपत नगर, डीएसपी रोड, थाना रोड, धर्मशाला रोड, भीमा बस्ती चौक, भट्टू रोड, मॉडल टाउन, अनाजमंडी, शिवनगर, अग्रवाल कॉलोनी, नहर कालोनी सहित पूरे शहर की बिजली बंद रही। इन कालोनियों में बुधवार को पानी की सप्लाई नहीं आई। हाईवे और शहर की दुकानों पर जनरेटर चलते रहे।

नहीं चली हॉट लाइन, मरीज बेहाल
बुधवार को सिविल अस्पताल की हॉट लाइन बंद हो गई। इससे मरीजों को काफी परेशानी हुई। अस्पताल में यूं तो जनरेटर चला दिया गया, लेकिन एक्स-रे मशीन नहीं चल पाई। ऑपरेशन रूम में भी दिक्कतें रहीं।

पानी की सप्लाई आते ही बिजली गुल
हंस कालोनी में बिजली-पानी की सप्लाई को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। एक हफ्ते से 24 घंटे में मात्र आठ घंटे बिजली की सप्लाई आ रही है। पानी सप्लाई का कनेक्शन दूसरे फीडर पर होने से मोहल्लावासियों ने पानी भरा है। मोहल्ले में लाइट आते ही पानी की सप्लाई बंद हो जाती और जब पानी की सप्लाई आती है तो ट्यूबवेल की सप्लाई चली जाती है।

सोमवार को आंधी के कारण 33केवी की मेन लाइन टूट गई थी। उसे रिपेयर किया गया तो मंगलवार को ट्राली ने बाईपास पर बिजली की तारें और सात पोल तोड़ दिए। गुरुद्वारे के पास वाला ट्रांसफार्मर खराब होने से शहरी बिजली भी ठप हो गई। अब सभी जगह बिजली सप्लाई बहाल कर दी गई है। गर्मी के कारण ओवरलोड जरूर है, लेकिन शेड्यूल के हिसाब से क्रमवार बिजली दी जाएगी।
विज्ञापन

गुलशन वधवा, एसडीओ, दक्षिण हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें