फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांवों में पानी की गुणवत्ता जांचेगी मोबाइल टेस्टिंग लैब

विज्ञापन
फतेहाबाद के जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय से मोबाइल पानी टेस्टिंग लैब को रवाना करते हुए एसडीओ दीपक - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। ग्रामीण क्षेत्रों में पीने के पानी में गुणवत्ता है या नहीं, इसको लेकर अब मोबाइल पानी टेस्टिंग लैब गांवों में जाएगी और सैंपल लेगी। पानी की गुणवत्ता में कमी मिलती है तो विभाग उसे ठीक करवाएगा। शुक्रवार को जनस्वास्थ्य विभाग के उपमंडल अभियंता दीपक कुमार ने मोबाइल पानी टेस्टिंग लैब को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

उपमंडल अभियंता दीपक कुमार ने बताया कि प्रदेश में मोबाइल वैन के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र में पीने के पानी की गुणवत्ता की जांच की जा रही है। इसी के तहत 31 जनवरी तक फतेहाबाद जिले में पानी की गुणवत्ता की जांच की जाएगी, ताकि ग्रामीणों के सामने पानी के टेस्ट करके बताया जा सके कि जिस पानी को पीने में प्रयोग करते हैं वह पानी कैसा है। मोबाइल टेस्टिंग वैन के माध्यम से मौके पर ही पानी की गुणवत्ता को चेक करके रिपोर्ट दी जाएगी। जिला सलाहकार शर्मा चंद्र लाली ने बताया कि जल जीवन मिशन एक मुख्य प्रोजेक्ट है। जिसके तहत हर घर को नल से जल मुहैया करवाना मुख्य लक्ष्य है। कनिष्ठ अभियंता रमेश कुमार ने बताया कि अब घर-घर संस्था द्वारा सर्वे किया जाएगा और जिन घरों में पीने के पानी की टाेंटी पर नल नहीं लगा हुआ उनको जागरूक करके नल लगवाया जाएगा।
इस दौरान जिला सलाहकार शर्मा चंद्र लाली, रमेश कुमार कनिष्ठ अभियंता, कंचन बिश्रोई, राकेश कुमार खंड संयोजक, लीलाराम कम्यूनिटी मोबिलाइजर व अन्य स्टाफ मौजूद था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें