फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: जिलास्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में मंत्री गंगवा फहराएंगे तिरंगा

Fri, 08 Aug 2025 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
 जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की बैठक लेती उपायुक्त मनदीप
विज्ञापन
फतेहाबाद। पुलिस लाइन में 15 अगस्त को जिलास्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया जाएगा। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया जाएगा। वहीं देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।
विज्ञापन

उपायुक्त मनदीप कौर ने शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाने के लिए आयोजित बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। समारोह में कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। वे सुबह 8.58 बजे राष्ट्रगान की धुन के साथ ध्वजारोहण करेंगे। इसके उपरांत परेड, पीटी शो व सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
परेड में पुलिस के अलावा एनसीसी, होमगार्ड व छात्राओं की टुकड़ियां भी शामिल होंगी। समारोह की तैयारियों के लिए पुलिस लाइन में 13 अगस्त को फुल ड्रेस रिहर्सल (पूर्ण वस्त्र अभ्यास) की जाएगी। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि समारोह के दौरान परेड, पीटी शो व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सही से तैयारी करवाएं।
विज्ञापन

उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए समारोह स्थल पर सफाई व्यवस्था दुरूस्त की जाए। उपायुक्त ने लोक निर्माण विभाग को कार्यक्रम स्थल पर बैरीकेटिंग, शहर की मुख्य सड़कों व डिवाइडर पर पेंट आदि करवाने, नगर परिषद को सड़कों व चौराहों पर झंडे लगाने, शहर के मुख्य स्थलों को रंग-रोगन करवाने के लिए कहा।
इसके अलावा पुलिस विभाग को सुरक्षा व्यवस्था, जन स्वास्थ्य विभाग को प्रतिभागी बच्चों व आमजन के लिए स्वच्छ पीने के पानी व शौचालय की उचित व्यवस्था, महिला एवं बाल विकास विभाग को समारोह स्थल पर रंगोली आदि बनाने के निर्देश दिए। सिविल सर्जन को समारोह स्थल पर एंबुलेंस व दवाइयों सहित डॉक्टरों की टीम की व्यवस्था, बिजली निगम को समारोह स्थल पर जनरेटर की व्यवस्था सहित निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन, अतिरिक्त उपायुक्त अनुराग ढालिया, एसडीएम फतेहाबाद राजेश कुमार, एसडीएम रतिया सुरेंद्र सिंह, सीईओ जिला परिषद सुरेश कुमार, सीटीएम गौरव गुप्ता, डीएमसी संजय बिश्नोई सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें