बाढ़ संभावित क्षेत्रों की जानकारी लेते एसडीएम आकाश शर्मास्त्रोत प्रशासन
जाखल। एसडीएम टोहाना आकाश शर्मा ने शुक्रवार को रंगोई नाला, घग्गर और अन्य बाढ़ आशंकित क्षेत्रों का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बाढ़ से बचाव के लिए विभिन्न स्थानों पर रिंग बांध देखे और अधिकारियों को उनको मजबूत करने के निर्देश दिए।
इसके अलावा कमजोर हिस्सों की तत्काल मरम्मत करने, नालों व किनारों की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने के लिए कहा। एसडीएम शर्मा ने अधिकारियों से कहा कि निगरानी निरंतर जारी रहे। बाढ़ आशंकित क्षेत्रों की 24 घंटे निगरानी और त्वरित प्रतिक्रिया के लिए टीमें अलर्ट मोड में रहें।
अधिकारियों ने उन्हें बताया कि अभी पानी का बहाव सुरक्षित तरीके से बह रहा है। कहीं भी कोई बाधा नहीं है। विभागीय कर्मचारी ड्यूटी पर लगातार निगरानी रख रहे हैं। किसी भी आपात स्थिति के लिए कर्मी तैयार हैं। इस दौरान तहसीलदार सन्नी दलाल, नायब तहसीलदार रसविंदर सिंह, एक्सईएन श्याम ढींगरा, एसडीओ महेंद्र सिंह सहित संबंधित विभागों के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।