फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यूनतम तापमान रहा छह डिग्री सेल्सियस, ठिठुरन बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूनतम तापमान रहा छह डिग्री सेल्सियस, ठिठुरन बढ़ी
विज्ञापन

बुधवार के मुकाबले अधिकतम तापमान में दो व न्यूनतम में दो डिग्री की गिरावट
फतेहाबाद। तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी है। वीरवार को अधिकतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को जहां अधिकतम तापमान 21 डिग्री था, वहीं वीरवार को 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। न्यूनतम तापमान भी एक डिग्री घटकर छह डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। इस कारण ठिठुरन बढ़ गई है।
ूप निकलने के बावजूद ठिठुरन से राहत नहीं मिल सकी। इस कारण सार्वजनिक स्थानों पर भी भीड़ कम ही रही। पार्कों में भी बच्चों की रौनक कम नजर आई। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक आगामी दिनों में ठंड बढ़ने की संभावना है। कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार यह ठंड गेहूं के लिए फायदेमंद है। इस समय जितनी ज्यादा ठंड होगी, उतनी ही गेहूं की पैदावार में बढ़ोतरी होगी। कृषि विशेषज्ञ बताते हैं कि गेहूं की फसल के लिए ठंड बहुत जरूरी है। जितनी अधिक ठंड होगी, गेहूं की फसल उतनी अच्छी होगी। ठंड में गेहूं के पौधे की बढ़वार रुक जाती है और फुटाव शुरू हो जाता है। जब फुटाव अधिक होगा तो फसल की पैदावार अच्छी होगी। अगर लंबे समय तक धुंध रही तो खरपतवार पर नियंत्रण नहीं हो पाएगा। धुंध में खरपतवार नाशकों का असर नहीं हो पाता है। फसल में खरपतवार अधिक होंगे तो गेहूं की पैदावार पर असर पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

:: इस समय ठंड बढ़ने से गेहूं की फसल को फायदा होगा। जिले में गेहूं बिजाई का सौ फीसदी कार्य पूरा हो चुका है। ज्यादा ठंड से गेहूं की पैदावार भी ज्यादा होती है। - डॉ.राजेश सिहाग, उपनिदेशक, कृषि विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें