मेडिकल स्टोर को सील करते अधिकारी।
टोहाना। जिला ड्रग कंट्रोलर धीरज खटक की टीम ने सीआईए पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए बुधवार को प्रतिबंधित गोलियों की अवैध बिक्री में संलिप्तता पाए जाने पर भूटानी मेडिकोज को सील कर दिया। विभाग ने आगामी जांच शुरू कर दी है।
जिला ड्रग कंट्रोलर ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर सीआईए पुलिस टीम ने भाखड़ा नहर के पास से वार्ड-12 निवासी कपिल को पकड़ा। आरोपी के कब्जे से 500 प्रतिबंधित गोलियां बरामद हुईं। आरोपी ने खुलासा किया कि वह ये गोलियां भूटानी मेडिकोज से खरीद कर लाया था।सीआईए प्रभारी अशोक कुमार की टीम द्वारा की गई जांच में पुष्टि हुई कि मेडिकल संचालक द्वारा ड्रग्स एवं औषधि नियंत्रण अधिनियम का उल्लंघन कर नशीली दवाइयों की अवैध बिक्री की जा रही थी। जांच में मेडिकल स्टोर से कई संदिग्ध दवाइयां बरामद हुईं, जिनकी उचित रजिस्ट्रेशन और बिलिंग एंट्री नहीं मिली। इसके बाद मेडिकल स्टोर को सील कर दिया गया।