समैन। गांव नांगली स्थित बाबा पीपलनाथ डेरे से चांदी का सवा पांच किलो वज़नी छत्र चोरी हो गया। यह घटना 14 सितंबर की रात की है। बुधवार को टोहाना सदर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
घटना के विरोध में बुधवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण डेरे पहुंचे और चोरों को जल्द पकड़ने की मांग की। ग्रामीण हरपाल सिंह ने बताया कि डेरा एक आस्था का केंद्र है और वहां चोरी होना गंभीर मामला है। यह डेरे में चोरी की दूसरी बड़ी घटना है, जिससे श्रद्धालुओं में रोष है। सदर थाना प्रभारी शादीराम ने बताया कि चोरी की घटना को लेकर केस दर्ज कर लिया गया है और पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। संवाद