फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद के नए बस स्टैंड के पास बनेगा 50 एकड़ में मेडिकल कॉलेज

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। फतेहाबाद जिले की वर्षों पुरानी मांग पूरी होने जा रही है। फतेहाबाद शहर में नए बस स्टैंड के पास हुडा सेक्टर-5 में 50 एकड़ भूमि पर मेडिकल कॉलेज का निर्माण किया जाएगा। नगर योजनाकार विभाग ने इस महत्वाकांक्षी योजना के लिए प्रपोजल बनाकर हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण को भेज दिया है और जल्द ही इस पर अमलीजामा पहना दिया जाएगा। इस मेडिकल कॉलेज के बनने के बाद जिले के युवाओं को काफी फायदा होगा और उनको मेडिकल की पढ़ाई के लिए बड़े शहरों की ओर नहीं भागना पड़ेगा, साथ ही उनको अधिक व्यय से भी छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन

दरअसल, फतेहाबाद जिले में मेडिकल कॉलेज की मांग वर्षों पुरानी है। जब 14 जुलाई 1997 को फतेहाबाद को जिले का दर्जा दिया गया था, तभी से मांग उठने लगी थी कि जिले में मेडिकल कॉलेज का निर्माण हो। मगर यह बात सिरे नहीं चढ़ रही थी। हाल में हरियाणा सरकार ने फतेहाबाद जिले में मेडिकल कॉलेज के निर्माण की घोषणा की थी। इसके बाद अब मेडिकल कॉलेज के निर्माण की प्रक्रिया भी आरंभ हो गई है।
डीटीपी ऑफिस से मांगा गया था प्रस्ताव
हरियाणा सरकार ने जिला नगर योजनाकार विभाग से मेडिकल कॉलेज के लिए भूमि का प्रस्ताव मांगा था। जिला नगर योजनाकार ने इसके लिए उपयुक्त स्थान चुनना आरंभ किया। अब मेडिकल कॉलेज के लिए हुडा सेक्टर-5 में स्थान चुनकर इसकी रिपोर्ट सरकार को भेज दी गई है।
विज्ञापन

50 एकड़ में बनेगा मेडिकल कॉलेज
जिला नगर योजनाकार ने हुडा सेक्टर-5 में स्थित नए बस स्टैंड के पास 50 एकड़ भूमि पर मेडिकल कॉलेज बनाने का प्रस्ताव भेजा है। यह प्रस्ताव फतेहाबाद से हिसार स्थित हुडा कार्यालय और वहां से मुख्यालय भेज दिया गया है। जल्द ही इस प्रस्ताव के पास होने की उम्मीद है और इसके निर्माण की कवायद आरंभ कर दी जाएगी। इस मेडिकल कॉलेज को नए बस स्टैंड व गुरुकुल के बीच से रास्ता जाएगा।
कोट
सरकार ने हमसे मेडिकल कॉलेज के लिए जगह का प्रस्ताव मांगा था। हुडा सेक्टर-5 में नए बस स्टैंड के पास 50 एकड़ जमीन पर मेडिकल कॉलेज का प्रस्ताव हमने भेजा था। जो सरकार तक पहुंच गया है, जल्द ही इस पर निर्णय ले लिया जाएगा।
विज्ञापन

-जेपी खासा, जिला नगर योजनाकार, फतेहाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें