फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: बोर्ड परीक्षाओं में फर्जी परीक्षार्थी भेजने वाला मास्टरमाइंड स्कूल संचालक गिरफ्तार, 10 हजार में करता था सेटिंग

Fri, 22 Apr 2022 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

परीक्षार्थी के रोल नंबर स्लिप पर फोटो को स्कूल संचालक सत्यापित करता था। 10 हजार में सेटिंग करता था। आरोपी को रिमांड पर भेजा है। बोर्ड की चेयरमैन फ्लाइंग ने भूथनकलां के सेंटर से नौ फर्जी परीक्षार्थी पकड़े थे।
विज्ञापन
arrest symbol - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के फतेहाबाद के गांव भूथनकलां के परीक्षा केंद्र पर बोर्ड परीक्षा के दौरान पिछले दिनों पकड़े गए नौ फर्जी परीक्षार्थी मामले में पुलिस ने मास्टरमाइंड निजी स्कूल संचालक को गिरफ्तार कर लिया है। स्कूल संचालक परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों से सेटिंग करता था और फिर फर्जी परीक्षार्थी परीक्षा में भेजे जाते थे। एडमिट कार्ड पर फोटो को भी आरोपी स्कूल संचालक ही सत्यापित करता था। पूछताछ में सामने आया है कि फर्जी परीक्षार्थी भेजने के लिए 10 हजार रुपये में सेटिंग की जाती थी।  

विज्ञापन


मामले में पुलिस ने आरोपी एमए बीएड पास स्कूल संचालक गांव हसंगा निवासी सतपाल को काबू किया है। स्कूल संचालक से मोहर बरामद करनी है, जिससे वह फोटो सत्यापित करता था। इसके अलावा स्कूल के रिकॉर्ड को लेकर भी जांच करनी है।

पुलिस वह रजिस्टर भी बरामद करेगी, जिसमें संबंधित परीक्षार्थी का रिकॉर्ड दर्ज था। बताया जा रहा है कि विद्यार्थियों के स्कूल में नाम चल रहे थे लेकिन वह नहीं आ रहे थे। फर्जी परीक्षार्थी भेजकर पेपर दिलवाता था। गिरफ्तार किए गए आरोपी निजी स्कूल संचालक को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। यहां से एक दिन के रिमांड पर भेजा गया है। 
विज्ञापन

 
एक साथ पकड़े गए थे 9 फर्जी परीक्षार्थी 
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 12 अप्रैल को दसवीं कक्षा की गणित की परीक्षा थी। बोर्ड चेयरमैन की स्पेशल फ्लाइंग जब जांच करने के लिए भूथनकलां के परीक्षा केंद्र पर पहुंची तो यहां पर टीम को 9 फर्जी परीक्षार्थी मिले। ये परीक्षार्थी की जगह परीक्षा दे रहे थे। टीम ने जब जांच की तो उसमें सामने आया कि गांव हसंगा के एक निजी स्कूल के परीक्षार्थियों की जगह परीक्षा दे रहे थे। मामले में केंद्र अधीक्षक की शिकायत पर सदर पुलिस ने मामला दर्ज किया था। मौके पर तीन परीक्षार्थियों को टीम ने पकड़ लिया था जबकि 6 भाग गए थे। 

बोर्ड परीक्षा में फर्जी परीक्षार्थी पकड़े जाने के मामले में निजी स्कूल संचालक को काबू किया गया है। आरोपी ही फर्जी परीक्षार्थी को लेकर सेटिंग करता था और फोटो सत्यापित करता था। मामले में शामिल अन्य आरोपियों को भी जल्द काबू कर लिया जाएगा। -यादविंद्र सिहं, सदर थाना प्रभारी 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें