फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: मनोज गर्ग बने अग्रवाल समाज के प्रधान

Sun, 03 Aug 2025 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
मनोज गर्ग को अग्रवाल समाज का प्रधान बनने फूल माला डालते समर्थक। संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। अग्रवाल समाज के पदाधिकारियों के चुनाव रविवार को हुए। मनोज गर्ग बड़ाेपलिया ने वेद मंगल को 50 वोटों से हराकर प्रधन पद हासिल किया।कोषाध्यक्ष पद पर अमित बंसल, सहसचिव पद पर पीतांबर सिंगला व वरिष्ठ उपप्रधान पद पर प्रयास गर्ग ने जीत दर्ज की। 590 वोटरों में से 563 वोटरों ने मतदान किया था।
विज्ञापन

-



बुजुर्गों/दिव्यांगों के लिए नीचे अलग से बूथ बनाया

अग्रवाल धर्मशाला में निचले हिस्से के कमरा नंबर 11 में विशेष रूप से बूथ नंबर 5 बनाया गया है। इस बूथ पर बुजुर्गों और दिव्यांगों के वोट डलवाए गए। इस बूथ पर कुल 30 लोगों ने अपने मतदान के अधिकार का उपयोग किया। मतदान प्रक्रिया पूर्ण करवाने के लिए एडवोकेट राकेश गर्ग, सीए विकास बंसल व अनिल मित्तल को चुनाव अधिकारी बनाया गया था। इनकी निगरानी में ही चुनाव की सारी प्रकिया पूरी हुई है। चुनाव को लेकर धर्मशाला के बाहर व चुनाव पेटी वाली जगह पर पुलिस की भी तैनाती की गई।

जानिए...कौन कितने वोट से जीता

चुनाव अधिकारी एडवोकेट राकेश गर्ग ने बताया कि प्रधान पद पर मनोज गर्ग ने 50 वोट, सहसचिव पद पर पीतांबर सिंगला ने 137 वोट, कोषाध्याक्ष पद के लिए अमित बंसल ने 125 वोट, वरिष्ठ उपप्रधान प्रयास गर्ग ने 9 वोटों से जीत हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन




इन उम्मीदवारों में हुआ मुकाबला

पद मुकाबला विजेता
प्रधान वेद मंगल व मनोज गर्ग मनोज गर्ग
वरिष्ठ उपप्रधान प्रयास गर्ग, सुशील गोयल व अमित गर्ग प्रयास गर्ग
सहसचिव पीतांबर सिंगला व अजय मंगल पीतांबर सिंगला
कोषाध्यक्ष रवि सिंगला, सतीश गर्ग व अमित बंसल अमित बंसल
उपप्रधान और सचिव पद पर निर्विरोध रूप से देशराज बंसल व ललित गोयल चुने जा चुके हैं।

जानिए.... किस दावेदार काे कितने वोट मिले

प्रत्याशी- - प्राप्त वोट
प्रधान
मनोज गर्ग - - 306

वेद मंगल - - 256
-
वरिष्ठ उपप्रधान
प्रयास गर्ग - - 248

सुशील गोयल - - 239

अमित गर्ग - - 74
-
सहसचिव
पीतांबर सिंगला 349

अजय मंगल - - 212
-
कोषाध्यक्ष
अमित बंसल - 338

सतीश गर्ग - 213

रवि सिंगला - 21
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें