फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: ऑनलाइन लेन-देन में सावधानी बरतें, दुकानों पर कैमरे लगवाएं

Sun, 03 Aug 2025 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
भट्टू कलां में दुकानदारों के साथ बैठक करते थाना प्रभारी। पुलिस प्रवक्ता
विज्ञापन
फतेहाबाद। आई एंड ईयर मित्र कार्यक्रम के तहत भट्टू कलां हलवाई एसोसिएशन की बैठक का आयोजन शनिवार शाम भट्टू कलां बस स्टैंड के पास किया गया। कार्यक्रम में थाना प्रभारी राधेश्याम व उप-निरीक्षक संजीव कुमार ने भाग लिया।
विज्ञापन

बैठक में थाना प्रभारी ने कहा कि समाज की सुरक्षा और जागरूकता अनिवार्य हैं। उन्होंने ऑनलाइन लेन-देन में सावधानी बरतने की सलाह दी और किसी भी साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में तत्काल 1930 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करने का आग्रह किया। लेन-देन करने वालों का मोबाइल नंबर रजिस्टर में दर्ज करने की हिदायत दी।
दुकानदारों से आग्रह किया गया कि वे अपनी दुकानों पर कैमरे लगवाएं और कर्मचारियों का पुलिस सत्यापन अनिवार्य रूप से कराएं। इसके साथ ही दुकानों के बाहर बोर्ड पर लाइसेंस नंबर, नाम और पूरा पता अंकित करने की सलाह दी गई।
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने व्यापारियों से अपराध और नशा तस्करी रोकने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।हलवाई एसोसिएशन के प्रधान देशराज हलवाई ने पुलिस अधीक्षक (एसपी) सिद्धांत जैन के अभियान की सराहना की और पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। बैठक में उप-प्रधान सेठी हलवाई सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें