फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी एसोसिएशन के प्रधान पर छेड़छाड़ का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
टोहाना। शहर के एक राइस सेलर की पत्नी ने टोहाना अनाज मंडी एसोसिएशन के प्रधान पर छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। वहीं, प्रधान का कहना है कि आरोप बेबुनियाद हैं, महिला रुपये ऐंठने के लिए ऐसा कर रही है।
विज्ञापन

सदर थाने में तैनात महिला अधिकारी अंग्रेजों देवी ने बताया कि उनके पास बुधवार शाम को महिला की तरफ से शिकायत आई थी। शिकायत में महिला ने अनाज मंडी प्रधान पर छेड़छाड़ करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, मामले का पता लगते ही मंडी के आढ़तियों ने हनुमान मंदिर में आपात बैठक बुलाई। बैठक में पूर्व प्रधान नरेश बंसल, जगन्नाथ बंसल, जीवन बंसल, राजेंद्र गिल, हरजिंदर सिंह, हरपाल सिंह, शेरसिंह बैरागी, रामसिंह, महेंद्र सिंह ठरवा, अमरपाल शर्मा ने कि यह मामला पैसे के लेनदेन से जुड़ा है। इस मामले में किसी महिला से छेड़छाड़ जैसी कोई बात नहीं है।
आज से होगी हड़ताल, हनुमान मंदिर के बाहर धरना
पूर्व प्रधान जगन्नाथ बंसल ने कहा कि इस मामले को लेकर शुक्रवार से मंडी की अनिश्चितकालीन हड़ताल रहेगी। सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक मंडी के आढ़ती हनुमान मंदिर के बाहर लगे टीन के शेड के नीचे धरने पर बैठकर रोष जताएंगे।
विज्ञापन

यह मामला बिल्कुल झूठा व फर्जी है। मुझे व मंडी के आढ़तियों ने जमालपुर के पास राइस मिल्स चलाने वाले शेलर से पैसे लेने हैं। मैं बुधवार को राइस मिल में पैसे लेने के लिए गया था। वहां पर मेरे साथ बदसलूकी की गई। बाद में इसी मामले में मेरे खिलाफ केस दर्ज करवा दिया गया।
विज्ञापन

- रघुबीर नैन, प्रधान, अनाज मंडी एसोसिएशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें