टोहाना/कुलां। गांव कुलां के पास वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक गांव साधनवास का रहने वाला था व बाइक रिक्शा से फेरी लगाकर सब्जी बेचने का कार्य करता था।
जानकारी के अनुसार गांव साधनवास निवासी 40 वर्षीय देवेंद्र बाइक रिक्शा से फेरी लगाकर सब्जी बेचने का कार्य करता था। देवेंद्र मंगलवार दोपहर को सब्जी की फेरी लगाने के लिए साधनवास से कुलां की तरफ जा रहा था। कुलां के पास किसी चालक ने अपने वाहन से उसकी बाइक रिक्शा को टक्कर मार दी। इस घटना में देवेंद्र बुरी तरह घायल हो गया। सूचना मिलते ही कुलां चौकी पुलिस मौके पर पहुंची व घायल देवेंद्र को टोहाना के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां देवेंद्र ने दम तोड़ दिया। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है।