फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाद के बाद एसपी कालिया के बनाए फर्जी फेसबुक पेज, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 29 Nov 2015 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इसी बीच एसपी संगीता कालिया के नाम से फेसबुक पेज भी बनने शुरू हो गए हैं। फेसबुक पर संगीता कालिया के नाम से तीन पेज चल रहे हैं।
विज्ञापन


रविवार को इसकी जानकारी एसपी को लगी तो उन्होंने इसे फर्जी बताया और जांच के आदेश दिए हैं। फेसबुक पर संगीता कालिया कम्यूनिटी के नाम से पेज शेयर हो रहा है।
विज्ञापन


जिसमें एसपी के साथ स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज की फोटो है। इस पूरे पेज पर एसपी की उपलब्धियों के फोटो डाले गए हैं। यह पेज शनिवार को बनाया गया है।

जिसमें 4749 लाइक भी रविवार दोपहर तक आ चुके हैं। रविवार दोपहर को जब इस बारे एसपी संगीता कालिया को पता लगा तो उन्होंने किसी भी पेज बनाने से इंकार किया।
विज्ञापन


इसकी जांच के लिए डीएसपी शमशेर सिंह दहिया को आदेश दिए। फेसबुक पर एसपी के समर्थन में कई कमेंट आ रहे हैं।

एसपी की तरफ से किसी प्रकार का फेसबुक पेज नहीं बनाया गया है। कोई भी व्यक्ति बहकावे में न आएं। पुलिस इन फर्जी पेजों की जांच कर रही है।
डीएसपी, शमशेर सिंह दहिया
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें