फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: गांव-गांव तथा वार्ड-वार्ड पहुंचेगी एलईडी प्रचार वैन

विज्ञापन
वीडियो कांफ्रेंस में उपस्थित उपायुक्त अजय सिंह तोमर व अन्य अधिकारी।
विज्ञापन
फतेहाबाद। लघु सचिवालय स्थित एनआईसी वीसी रूम में केंद्र सरकार द्वारा संचालित की जाने वाली विकसित भारत संकल्प यात्रा के संचालन के लिए मुख्य सचिव संजीव कौशल की अध्यक्षता में उपायुक्त के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बैठक की गई। बैठक में उन्होंने यात्रा को प्रभावशाली ढंग से संपन्न करवाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने यात्रा की तैयारियों और रूट प्लान के संबंध में जिलावार जानकारी ली।
विज्ञापन


मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि यात्रा के दौरान कृषि, बागवानी, चिकित्सा, स्वास्थ्य विभाग, चिरायु व आयुष्मान योजना, महिला एवं बाल विकास विभाग के साथ-साथ जनता से सीधे रूप से जुड़े विभागों को शामिल किया जाए। इसके साथ महिला स्वयं सहायता समूहों को भी शामिल किया जाए। वीसी में ही अतिरिक्त प्रधान सचिव एवं सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक डॉ. अमित अग्रवाल ने कहा कि यात्रा में ज्यादा से ज्यादा नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करें। उत्सव का माहौल बनाए। संबंधित विभाग के अधिकारी यात्रा के दौरान नागरिकों को सरकार द्वारा लागू की गई योजनाओं व सेवाओं की जानकारी के साथ-साथ पात्र नागरिकों को इनका लाभ देना भी सुनिश्चित करें।

वीडियो कॉन्फ्रेंस में एसपी आस्था मोदी, एडीसी डॉ. ब्रह्मजीत सिंह रांगी, जिला परिषद के सीईओ अजय चोपड़ा, डीएमसी संजय बिश्नोई, डीईओ दयानंद सिहाग, जिला उद्यान अधिकारी डॉ. श्रवण कुमार, डीडीपीओ बलजीत चहल सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

23 नवंबर से गांवों का रूट चार्ट तैयार
वीसी के दौरान डीसी अजय तोमर ने बताया कि जिले में 23 नवंबर से गांवों का रूट चार्ट तैयार किया गया है। इस यात्रा के दौरान प्रत्येक ग्राम पंचायत में कार्यक्रमों का आयोजन होगा, जिसमें नागरिकों से सीधे रूप से जुड़े विभागों के अधिकारी स्टॉल लगाकर मौजूद रहेंगे। जिले की 259 पंचायतों में दो वैनों के माध्यम से 24 जनवरी तक योजनाओं का प्रचार किया जाएगा। एक वैन एक दिन में दो गांवों में योजनाओं की जानकारी देंगी। उन्होंने विशेषकर पंचायत विभाग, शिक्षा विभाग, कृषि विभाग, महिला एवं बाल विकास अधिकारी, पशु पालन विभाग, जन स्वास्थ्य विभाग, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को इस यात्रा के दौरान गांवों में स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें