फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरके कॉलोनी में दिनदहाड़े घर से जेवर और नकदी चोरी

विज्ञापन
फतेहाबाद की आरके कॉलोनी में चोरी की वारदात के दौरान बिखरा सामान। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर में चोरी की वारदात कम नहीं हो रही है। चोरों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि दिनदहाड़े चोरी की वारदातों को अंजाम देने लगे हैं। शहर के आरके कॉलोनी में दिनदहाड़े चोर सरकारी स्कूल की शिक्षिका के घर से 22 तोले सोने के जेवर और डेढ़ लाख रुपये नकदी चुराकर ले गए। वारदात को दोपहर साढ़े 12 बजे से 3 बजे के बीच अंजाम दिया गया।
विज्ञापन

मामले के मुताबिक आरके कॉलोनी निवासी इकबाल भूषण ने बताया कि उनकी पत्नी रतिया के सरकारी स्कूल में पढ़ाती हैं और स्कूल गई हुई थी और वह खुद बाजार में गए हुए थे घर पर कोई नहीं था। दोपहर 3 बजे उनकी पत्नी ड्यूटी से घर लौटी तो पाया कि घर का मेन गेट अंदर से बंद था। किसी तरह से गेट खोल कर भी अंदर गए तो ऊपर के मंजिल में बने दो कमरों में सारा सामान बिखरा था। अलमारी के लॉकर से सामान बाहर बिखरा हुआ था। उन्होंने बताया कि घर पर करीब 22 तोले सोने के जेवर, एक डायमंड सेट और करीब डेढ़ लाख रुपये की नकदी चोर चोरी करके ले गए हैं। उन्होंने बताया कि चोर छत पर सीढ़ी लगाकर फरार हुए हैं। मकान के बाहर खड़ी कार पर पैरों के निशान मिले हैं और कार के बिल्कुल साथ गेट और मकान पर लगा रोशनदान है। शक है कि यहीं से चोर अंदर घुसे हैं।
फर्नीचर की दुकान पर चोरी
शहर के भट्टू रोड स्थित फर्नीचर की दुकान से भी चोरी हुई है। दीविशा फर्नीचर हाऊस के संचालक अमित जांगड़ा ने बताया कि दुकान में किसी मकान के लिए खिड़कियां व दरवाजे बनाकर रखे थे, जिसे वीरवार को ही फिट करने जाना था। बुधवार रात वह साढ़े 8 बजे दुकान बंद करके घर चला गया। सुबह आया तो देखा कि आगे का शटर सही था। उसने शटर खोला तो पाया कि पीछे का दरवाजा टूटा हुआ था। दुकान से सारे कटर, ग्रांइडर आदि औजार गायब थे। जबकि वहां ठेके पर तैयार किए दरवाजे और खिड़कियों के पल्ले भी गायब थे। दो दरवाजे और 40 के करीब खिड़की के पल्ले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें