फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुड्डा की विश्वासघाती नीति से हुई आनंद की हार : दौलतपुरिया

Mon, 13 Jun 2016 12:28 AM IST
fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद के इनेलो विधायक ने पूर्व सीएम पर साधा निशाना - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
 राज्य सभा के चुनाव में कांग्रेस पार्टी के विधायकों ने आरके आनंद को विश्वास देकर विष दिया है। कांग्रेस की नीति हमेशा धोखेबाज एवं फरेब की रही है। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा की विश्वासघाती नीति के कारण इनेलो समर्थित प्रत्याशी की हार हुई है। यह बात फतेहाबाद के विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया ने जनता धर्मशाला में कार्यकर्ताओं को कही।

बैठक की अध्यक्षता इनेलो जिलाध्यक्ष बलविंद्र सिंह कैरो ने की। दौलतपुरिया ने कहा कि कांग्रेस हाईकमान ने हरियाणा के विधायकों को आनंद के पक्ष में राज्य सभा को वोट देने के लिए घोषणा की थी, लेकिन विधायक कुलदीप बिश्नोई, किरण चौधरी और रेणुका बिश्नोई को छोड़कर किसी ने भी आनंद का साथ नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। इन्होंने प्रदेश की जनता को लूटने के सिवाए और कोई भी काम नहीं है। इस अवसर पर कुलजीत कुलडिय़ा, मोलूराम रूलहानिया, खरेती लाल छोकरा, मास्टर चिमन लाल, हरीओम गोयल, सुरेश कंबोज आदि मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें