फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: विधायक का भाषण खत्म होते ही मंच पर चढ़ा युवक, किए सवाल, बोला- सड़क पर खड़ा करके हमें फांसी दे दो

Thu, 04 Jan 2024 08:44 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद/भट्टू कलां (हरियाणा)

सार

युवक ने विधायक को दुखड़ा सुनाया और बोला कि सड़क पर खड़ा करके हमें फांसी दे दो। दरअसल विधायक दुड़ाराम गांव पीलीमंदोरी में विकसित संकल्प भारत यात्रा के जनसंवाद कार्यक्रम में शामिल होने गए थे, जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
विधायक दुड़ाराम से सवाल करता युवक सुमेर ज्याणी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के फतेहाबाद के गांव पीलीमंदोरी में विकसित भारत संकल्प यात्रा के जनसंवाद कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे विधायक दुड़ाराम के सामने उस समय विपरीत स्थिति बन गई, जब एक युवक ने मंच पर चढ़कर उनको अपना दुखड़ा सुनाना शुरू कर दिया। युवक ने यहां तक कहा कि समस्या का समाधान नहीं कर सकते तो सड़क पर खड़ा करके हमें फांसी दे दो।

विज्ञापन


दरअसल, विधायक दुड़ाराम विकसित संकल्प भारत यात्रा के तहत जनसंवाद कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गांव के राजकीय कन्या विद्यालय में गए थे। भाषण देते समय उन्होंने खुद को व सरकार को किसान हितैषी बताया। जैसे ही विधायक का भाषण खत्म हुआ तो युवक सुमेर ज्याणी मंच पर चढ़ गया और माइक लेकर विधायक से सवाल करने शुरू कर दिए।
विज्ञापन

युवक सुमेर ने विधायक से कहा कि भट्टू की उपतहसील के सामने सेम की समस्या के समाधान की मांग को लेकर भूमि सुधार आंदोलन के तहत धरना चल रहा है। हम उम्मीद करते हैं कि आप वहां पहुंचेंगे। 10 जनवरी को हमने वहां जनसभा रखी है, आप पहले या बाद में जरूर पहुंचें। आप विकास की बात कर रहे हो, हम परेशान हैं। फसलें हो नहीं रही हैं।

जमीनें खराब हो गई हैं। एक तरफ आप कह रहे हो पानी भरा ही नहीं। जब पानी भरा ही नहीं तो फिर मुआवजे किस चीज का आ गया। डिजिटल मीटर लेकर आ रहे हो और 11 रुपये प्रति यूनिट बिजली के रख रहे हो। समस्याओं का समाधान नहीं कर सकते तो सड़कों पर खड़ा करके हमें फांसी दे दो। गरीब आदमी कैसे जीएगा, कैसे खर्च चलाएगा। इसके बाद विधायक दुड़ाराम मंच से उतर कर रवाना हो गए।

इस मौके पर राजपाल बैनीवाल, बंसीलाल, रजनी बाला, भीम माचरा, प्रवीण लूणा, अर्जन राठौड़, महेंद्र, संदीप, कैलाश, राम माचरा, विजय कुमार, रामेश्वर माचरा, महेंद्र भांभू, जयपाल, जय सिंह, महिपाल माचरा सहित कई लोग मौजूद रहे।

विधायक ने योजनाओं से करवाया अवगत
विधायक दुड़ाराम ने वीरवार को बनमंदोरी व पीलीमंदोरी में आयोजित कार्यक्रमों में भाग लिया। यहां उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा प्रदेश भर में 30 नवंबर को शुरू की गई विकसित भारत संकल्प यात्रा दिन-प्रतिदिन लाभार्थियों में नया जोश भर रही है। प्रदेशभर में हर दिन लाखों लोग यात्रा से जुड़ कर लाभान्वित हो रहे हैं, जिसके परिणामस्वरूप विकसित भारत संकल्प यात्रा की प्रगति के मामले में हरियाणा देशभर में पहले स्थान पर है। गांव बनमंदोरी में 1923 नागरिकों के आयुष्मान कार्ड बने हैं, जिनमें से 68 परिवारों ने इस योजना का लाभ उठाया है।
विज्ञापन


इन नागरिकों के इलाज पर 13 लाख 86 हजार रुपये की राशि खर्च की गई है। गांव में 113 परिवारों के एएवाई कार्ड बने हैं, जबकि 887 परिवारों के बीपीएल कार्ड बने हैं। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 200 परिवारों को गैस कनेक्शन जारी किए गए हैं। इसी तरह से पीलीमंदोरी, भट्टू कलां सहित फतेहाबाद हलके के सभी गांवों में हजारों नागरिकों ने सरकार की योजनाओं व सेवाओं का लाभ उठाया है। उन्होंने सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों व यात्रा में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें