फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: शहर के 953 प्रॉपर्टी मालिकों ने मूल गृहकर जमा करवाने से ज्यादा ली छूट

विज्ञापन
फतेहाबाद के नगर परिषद कार्यालय में गृहकर भरने पहुंचे प्रॉपर्टी मालिक
विज्ञापन
फतेहाबाद। नगर निकाय ने गृहकर पर छूट को एक बार फिर से बढ़ा दिया है। गृहकर भरने से वंचित प्रॉपर्टी मालिक 29 फरवरी तक गृहकर भरकर 15 फीसदी छूट का फायदा उठा सकते हैं। दिसंबर माह में ही शहर के 953 प्रॉपर्टी मालिकों ने मूल से ज्यादा गृहकर भरकर 74 लाख रुपये छूट का फायदा उठाया है। पिछले माह नगर परिषद फतेहाबाद में 64 लाख रुपये प्रॉपर्टी टैक्स जमा हुआ जबकि उससे ज्यादा इन्हें 74 लाख रुपये छूट मिली है। ऐसे में नगर परिषद को अब बकाया गृहकर पर रिकवरी की उम्मीद भी है। नगर निकाय ने 2010-11 से लेकर वर्ष 2022-23 का गृहकर एकमुश्त भरने पर ब्याज सौ फीसदी माफ किया है। इसके अलावा मूल पर भी 15 फीसदी की छूट दी है। पोर्टल पर भी विकल्प जारी हो गया है। हालांकि नगर परिषद ने पहले 31 दिसंबर 2023 तक छूट दी थी। लेकिन ये छूट तभी मिलेगी जब प्रॉपर्टी मालिक आईडी को स्वयं सत्यापित करेगा।
विज्ञापन


तीन करोड़ टारगेट, दो करोड़ हुई रिकवरी
नगर परिषद ने गृहकर को लेकर वर्ष 2023-24 में गृहकर की रिकवरी का तीन करोड़ का लक्ष्य लिया है। जबकि दिसंबर माह तक नगर परिषद दो करोड़ की रिकवरी कर चुका है।

सरकारी भवनों पर 8.83 करोड़ बकाया
नगर परिषद की सबसे ज्यादा रिकवरी सरकारी भवनों पर बकाया है। सरकारी भवनों का करीब 8.83 करोड़ रुपये गृहकर बकाया है। नगर परिषद सरकारी कार्यालयों को प्रॉपर्टी आईडी सत्यापित करने को लेकर पत्र जारी कर रहा है। इसके अलावा नगर परिषद कार्यालय में भी हेल्प डेस्क बनाया गया है जहां पर प्रॉपर्टी मालिक आईडी को सत्यापित करवा सकते है।
विज्ञापन

कोट
प्रॉपर्टी आईडी स्वयं सत्यापित को लेकर किसी को परेशानी नहीं आने दी जाएगी। नगर परिषद के हेल्प डेस्क पर प्रॉपर्टी आईडी सत्यापित करवा सकते है। प्रॉपर्टी मालिकों से अपील है कि वह छूट का फायदा उठाएं।
विज्ञापन

-राजेंद्र सिंह खिंची, प्रधान नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें