फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: आप नेताओं को पुलिस ने लिया हिरासत में, केजरीवाल की गिरफ्तारी का कर रहे थे विरोध

Sun, 07 Apr 2024 01:43 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद/टोहाना (हरियाणा)

सार

टोहाना में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी का विरोध कर रहे आम आदमी पार्टी के नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है। आप पार्टी के नेता विरोध कर रहे थे।  केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आप नेताओं के द्वारा उपवास शुरू किया गया था। 
विज्ञापन
हिरासत में आप नेता। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के फतेहाबाद के टोहाना के कैंची चौक पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी का विरोध कर रहे और विरोधस्वरूप उपवास पर बैठे आम आदमी पार्टी के नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि रविवार को टोहाना में बीजेपी के द्वारा सिरसा लोकसभा से उम्मीदवार अशोक कुमार के पक्ष में जनसभा का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पहुंच रहे हैं। मुख्यमंत्री का काफिला कैंची चौक से होकर ही गुजरना था। वहीं पर ही आम आदमी पार्टी के नेताओं के द्वारा उपवास शुरू किया गया।

इसके बाद पुलिस ने उन्हें उपवास से उठाकर हिरासत में ले लिया। आम आदमी पार्टी के प्रदेश सचिव सुखविंदर सिंह ने बताया कि वह शांतिप्रिय तरीके से अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी का विरोध कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया है और उन्हें उपवास नहीं करने दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें