फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: आंखों का जांच शिविर लगवाने पर पूर्व पंचायत मंत्री को नोटिस जारी, 48 घंटे में मांगा जवाब

Tue, 27 Aug 2024 10:06 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, टोहाना, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

निर्वाचन अधिकारी के पास शिकायत भेजी गई है।
विज्ञापन
पूर्व पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के पूर्व पंचायत मंत्री एवं टोहाना के विधायक देवेंद्र सिंह बबली को गांवों में आंखों के जांच शिविर लगाने पर निर्वाचन आयोग की ओर से निर्वाचन अधिकारी प्रतीक हुड्डा ने दो नोटिस जारी किए हैं।

विज्ञापन


इस मामले में एसडीएम के पास किसी ने शिकायत की थी। इसमें आरोप लगाया गया था कि राजनीतिक लाभ लेने के लिए आंखों का जांच शिविर लगाया जा रहा है। ऐसा करके पूर्व मंत्री आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन कर रहे हैं। इस शिकायत के आधार पर निर्वाचन अधिकारी ने पूर्व पंचायत मंत्री को दो नोटिस जारी कर 48 घंटे में जवाब मांगा है।

पूर्व पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने अपने संगठन जागो दिशा सही-सोच नई के बैनर तले पांच सूत्री कार्यक्रम चलाए हैं। इनमें बुजुर्गों को तीर्थ यात्रा पर भेजने, गांवों में आंखों की जांच के निशुल्क शिविर लगाने, खिलाड़ियों को खेल किट बांटने के कार्य होते हैं। चुनाव की घोषणा से पहले ही पूर्व मंत्री ने इस संगठन के जरिये गांवों में शिविर लगवाने शुरू कर दिए थे।
विज्ञापन


इन शिविरों में सैकड़ों लोग अपनी जांच करवाने पहुंचे। जांच के बाद जरूरत के अनुसार बुजुर्गों को चश्मे दिए जाते हैं। जिनकी आंखों में ज्यादा दिक्कत होती है, चिकित्सक की सलाह पर उनके ऑपरेशन भी करवाए जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें