फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: सड़क दुर्घटना में घायल को 72 घंटे के लिए निजी अस्पताल में मिलेगा कैशलेस उपचार, तैयार हो रही योजना

Sat, 19 Oct 2024 10:20 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

सड़क दुर्घटना में घायल को 72 घंटे के लिए निजी अस्पताल में कैशलेस उपचार मिलेगा। इसकी योजना  तैयार हो रही है। स्वास्थ्य महानिदेशक ने नागरिक अस्पताल का निरीक्षण किया है। डायलिसिस के लिए अब किसी भी श्रेणी के मरीज को भुगतान नहीं करना होगा।
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों से जानकारी लेते स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ.मनीष बंसल। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सड़क दुर्घटना में घायल उपचार के अभाव में दम न तोड़ सके, इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग जल्द नई योजना लेकर आ रहा है। घायल को 72 घंटे के लिए निजी अस्पताल में कैशलेस उपचार मिलेगा। ये सुविधा आयुष्मान पैनल में शामिल अस्पतालों में मिल सकेगी। इसकी पुष्टि स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. मनीष बंसल ने फतेहाबाद में की है।

विज्ञापन


फतेहाबाद में डॉ. बंसल शनिवार शाम को नागरिक अस्पताल का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। स्वास्थ्य महानिदेशक ने कहा कि सड़क दुर्घटना में मृत्यु दर को कम करने के लिए ये कदम उठाया जा रहा है। गंभीर रूप से घायल को समय पर जांच व उपचार न मिलने से मौत हो जाती है।
विज्ञापन

डॉ. बंसल ने अस्पताल में पीपीपी योजना के तहत चल रहे डायलिसिस केंद्र का भी निरीक्षण किया। यहां उपचार ले रहे मरीजों से फीडबैक लिया। डॉ. बंसल ने कहा कि केंद्र में अब सभी श्रेणी के मरीजों को सुविधा निशुल्क मिलेगी। पहले बीपीएल कार्ड धारक और आयुष्मान के लिए सुविधा फ्री थी।
विज्ञापन


इमरजेंसी वार्ड का किया निरीक्षण
स्वास्थ्य महानिदेशक बंसल ने नागरिक अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड का निरीक्षण किया और मरीजों से फीडबैक लिया। डॉ. बंसल ने खुद भी मरीजों की जांच की। इस दौरान एसएमओ डॉ. बुधराम, मनोचिकित्सक डॉ. गिरीश, डॉ. गुंजन बंसल, रेडियोग्राफर सतपाल, सुपरवाइजर गोपाल बंसल, सत्यप्रकाश मौजूद रहे। डॉ. बंसल ने एसएमओ को निर्देश दिए कि चिकित्सकों के जो पद खाली है उसकी डिमांड भेजें। बंसल ने अधिकारियों को अस्पताल में सफाई व्यवस्था बेहतर बनाने के निर्देश भी दिए। बंसल ने कहा कि मरीज को रेफर करते समय दस्तावेज पर कारण भी लिखें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें